फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   gangster Nandu said...I will take money from you, nor will I get someone shot

Rohtak News: पंचकूला के लिए...गैंगस्टर नंदू बोला...तेरे तै रुपये लूंगा, ना तो किसी कै गोली मरवाऊंगा

Thu, 17 Jul 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 17 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
gangster Nandu said...I will take money from you, nor will I get someone shot
रोहतक। होटल कारोबारी सरदार अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला कपिल सांगवान उर्फ नंदू (33) दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल वह ब्रिटेन से गैंग चला रहा है। उस पर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी जैसे 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर नंदू बताने वाले ने डोली सरदार को पहली व्हाट्सएप कॉल 14 जुलाई की शाम 7:29 बजे ब्रिटेन के फोन नंबर से की थी। पहले 27 सेकंड धमकाया, फिर 8 सेकंड। कॉल कटने पर तीसरी बार आए फोन को डोली ने रिसीव नहीं किया तो 7:30 से 7:35 बजे तक धमकी भरे मैसेज आए।
विज्ञापन

अंग्रेजी में लिखा-बात ऐसी है कि पांच करोड़ प्रोटेक्शन मनी चाहिए ना तो गुरुद्वारे वाली गली में गोलियां चालैंगी। तेरे छोरे का भी बैरा (पता) और तेरी छोरी का भी बैरा है। तेरे होटल का भी बैरा है और तू जा पटियाला हाउस। उसे भी कह दैना, जिस गैल्यां लाइन मारे है ना, उसतै भी बता दैये, तेरे तै रुपये लूंगा, ना तो किसी कै गोली मरवाऊंगा। कर ले अपनी तैयारी, तू फोन काट कै जिवगा। ...कपिल सांगवान नंदू।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस से दो लाख का इनामी नंदू 10 साल पहले मानेसर से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। वर्ष 2015 में उसके जीजा सुनील उर्फ डॉक्टर और दोस्त की हत्या हो गई। बदला लेने का हवाला देकर वह अपराध की दुनिया में घुसा तो फिर पीछे नहीं देखा।
2020 में वह एक महीने के लिए जेल से पैरोल पर छूटा तो बरेली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर ब्रिटेन भाग गया। उसी ने पंचकुला में सल्तनत रिसोर्ट में 22/23 दिसंबर 2024 की रात तिहरा हत्याकांड कराया था। उसने ही बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या कराई थी।

अब उसका मूल धंधा दहशत पैदा करके रंगदारी वसूलना है। यह पहली बार है जब उसने रोहतक के किसी कारोबारी से रंगदारी मांगी है।
--------
''''सिग्नल ऐप'''' से नंदू ने जोड़ रखे हैं शूटर
ब्रिटेन से गैंग चला रहा नंदू ''''सिग्नल ऐप'''' से शूटरों को जोड़ता है। पिछले महीने दिल्ली में पकड़े गए शूटरों ने पुलिस को बताया था कि नंदू इसी ऐप के जरिये उनसे जुड़ा था।
---------
रोहतक में रंगदारी का सिलसिला...
- 15 जून 2025 को सांपला थाना क्षेत्र के गांव इस्माइला के प्रॉपर्टी डीलर संजय से गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के नाम पर दो करोड़ मांगे।

- 6 दिसंबर 2024 को रंगदारी न देने पर झज्जर के गांव डीघल के फाइनेंसर मनजीत की रोहतक में भाऊ गैंग ने की हत्या।
-19 दिसंबर 2024 को रोहतक रेलवे रोड स्थित व्यापारी महेश गोयल से 10 लाख की रंगदारी मांगी।

-30 अगस्त 2024 को भी गद्दी खेड़ी गांव के पूर्व सरपंच सेवा के बेटे से भाऊ गैंग के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

-29 जुलाई 2024 को लाढ़ौत स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल के शीशे के गेट में गोली मारकर संचालक सुरेश देशवाल से 20 लाख मांगे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed