फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gang war in Karor, Panchayat of four villages will held in Rohtak today

कारोर का गैंगवार : रोहतक में आज होगी चार गांवों की पंचायत, हत्या के दो दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 14 Nov 2023 08:44 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 Nov 2023 08:44 AM IST
सार

रोहतक में आज मंगलवार के दिन गांव में चार गांवों की वारदात को लेकर पंचायत होगी, जिसमें कारोर के अलावा खरावड़, अटायल व गांधरा के ग्रामीण भाग लेंगे। इसकी सोमवार रात 10 बजे गांव में मुनादी कराई गई। 

विज्ञापन
Gang war in Karor, Panchayat of four villages will held in Rohtak today
हत्या के बाद सोमवार को दिल्ली रोड पर जाम लगाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के गांव कारोर में एक थप्पड़ से शुरू हुई खूनी रंजिश नहीं थम रही है। 22 साल में 19 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। दिवाली के दिन हुई 27 वर्षीय मोहित की हत्या कर दी गई, जो 2018 में हुई आनंदपाल हत्या की साजिश का आरोपी था। मंगलवार को गांव में चार गांवों की वारदात को लेकर पंचायत होगी, जिसमें कारोर के अलावा खरावड़, अटायल व गांधरा के ग्रामीण भाग लेंगे। इसकी सोमवार रात 10 बजे गांव में मुनादी कराई गई। 

विज्ञापन


दिवाली के दिन मोहित नाम के युवक को मारी गई 13 गोलियां
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2001 में श्रीभगवान गांव के सरपंच था, जो लगातार दो योजनाओं तक रहा। उसके भाई सेवक राम की दिल्ली में खोया की दुकान थी। आरोप है कि दुकान पर हुई कहासुनी के बाद श्रीभगवान व रामे के बीच नोकझोंक हो गई थी। श्रीभगवान ने रामे को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश में सबसे पहले वर्ष 2001 में सेवकराम की खरावड़ रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के रामे की हत्या की गई।
विज्ञापन


इसके बाद पहले पक्ष के श्रीभगवान, फूल कुमार, मिंटू, दिलबाग, रणवीर समेत नौ की हत्या हुई। जबकि छिप्पी गुट से रामे और रमेश समेत छह की हत्या की गई। 2018 में आनंदपाल की हत्या की दी गई। जेल में बंद अनिल छिप्पी जहां अपनी गैंग चला रहा है, जबकि छाजू गैंग की कमान अब दूसरी पीढ़ी ने संभाल ली है। मोहित हत्याकांड में श्रीभगवान के बेटे जतिन को नामजद कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कुख्यात अपराधियों का नाम भी जुड़ा है गैंगवार से 
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते 2018 में करोर निवासी आनंदपाल की गोली मारकर हत्या की गई थी। आनंद की पत्नी के बयान पर सांपला थाने में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अनिल छिप्पी, सन्दीप उर्फ काला जठेड़ी, सोमबीर, संपत नेहरा, अक्षय पलड़ा, पवन नाहरा, प्रदीप उर्फ पोपी, राजु बसोदी, जयप्रकाश, जय भगवान, बलजीत, विकाश उर्फ भान्दु, अंकित व मोहित, प्रदीप, कुकी, सन्दीप, विकाश उर्फ बग्गा, राजकुमार उर्फ आरके, रोहित उर्फ रोकी का नाम शामिल था। साथ ही जांच में पुलिस के सामने मोहित का नाम भी सामने आया था।  माना जा रहा है कि आनंदपाल हत्याकांड का बदला लेने के लिए मोहित की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed