फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Games to begin with the World University Games Trial on March 6 in MDU

एमडीयू में 6 मार्च को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रायल के साथ होगा खेलों का आगाज

Fri, 05 Mar 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Games to begin with the World University Games Trial on March 6 in MDU
Games to begin with the World University Games Trial on March 6 in MDU
कोरोना संक्रमण के चलते बंद हुई खेल गतिविधियां एक बार फिर शुरू हो गई हैं। एमडीयू में छह से 10 मार्च तक महिला एवं पुरुष वर्ग के ताइक्वांडो वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए ट्रायल के साथ कैंपस में खेलों का आगाज हो गया है। खेलों को लेकर वित्तीय स्थिति व अन्य व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों ने बैठक कर उचित बजट मुहैया कराने की मंजूरी दी। यही नहीं, एमडीयू खेल बोर्ड ने भी बैठक कर विवि का खेल कैलेंडर तय कर लिया है। विवि की खेल स्पर्धाएं 25 मार्च से शुरू होंगी। कॉलेज 20 मार्च तक अपनी एंट्री भेज सकते हैं।
विज्ञापन

एमडीयू की टीम वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेगी। इस बार ये खेल अगस्त महीने में चीन में होंगे। इसके लिए विवि कैंपस में ताइक्वांडो टीम का चयन किया जाएगा। महिला व पुरुष वर्ग की टीम के चयन के लिए छह से 10 मार्च तक ट्रायल होंगे। खेलों में हिस्सा लेने के लिए जाने वाली टीम के खर्च व अन्य जरूरी बातों को लेकर विवि के खेल निदेशक व अन्य अधिकारियों की बैठक हुई। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि यहां वित्तीय मदद को लेकर चर्चा के बाद अधिकारियों ने हर संभव मदद का विश्वास दिलाया। इसमें विवि कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, खेल बोर्ड की उपाध्यक्ष डॉ. मंजू खन्ना, सीआर कॉलेज सोनीपत के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री, अग्रवाल कॉलेज सोनीपत के प्राचार्य डॉ. केेके गुप्ता, जीबीएम सोनीपत की प्राध्यापक श्वेता चौधरी, हिंदू गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की प्राध्यापक सुनीता देवी, राजकीय महाविद्यालय जसिया की प्राध्यापक डॉ. मीनाक्षी, स्वीमिंग कोच वीरेंद्र ढुल, खेल उपनिदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल मौजूद रही। खेल निदेशक ने अधिकारियों के सहयोग को सराहते हुए कहा कि इससे हमारे हाथ मजबूत हुए हैं। इधर, विवि का खेल कैलेंडर तय करते हुए खेल बोर्ड के सदस्यों ने युवा ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करने के साथ खेलों के प्रोत्साहन पर जोर दिया। खेल कैलेंडर के तहत 25 मार्च से स्पर्धाएं शुरू होंगी। यह फैसला बोर्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया है। यही नहीं खेल कैलेंडर परीक्षाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थी परीक्षा की चिंता किए बगैर स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे। बोर्ड में कुल आठ एजेंडे रखे गए। इन सभी को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके अलावा खिलाड़ियों का बकाया पुरस्कार व प्रमाण पत्र बनाने का काम भी शीघ्र पूरा करने पर सहमति बनी। खेलों के लिए विवि से संबद्ध कॉलेज 20 मार्च तक एंट्री भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed