फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Funeral of 23 dead bodies on the second day as well

दूसरे दिन भी 23 शवों का अंतिम संस्कार

Fri, 23 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Funeral of 23 dead bodies on the second day as well
कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन वीरवार को रोहतक नगर निगम ने 23 शवों का अंतिम संस्कार करवाया। इसमें भिवानी के पांच-पांच माह के दो जुड़वा बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा रोहतक के छह, दिल्ली के चार व सोनीपत के तीन शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। 3 मई 2020 से 22 अप्रैल 2021 तक नगर निगम रोहतक कोरोना संक्रमित 574 शवों का दाह संस्कार कर चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान पीजीआई रोहतक में ही है, जहां आसपास के जिलों से गंभीर मरीजों को भी दाखिल कराया जाता है। सरकार की हिदायतों के तहत कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की रोहतक में मौत होती है तो उसका अंतिम संस्कार नगर निगम रोहतक द्वारा किया जाएगा। करीब एक साल में नगर निगम अब तक साढ़े 500 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार कर चुका है। इसमें रोहतक के अलावा आसपास के जिलों के शव भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मरने वालों में बुजुर्गों के साथ बच्चे व युवा भी
कोरोना संक्रमण बुजुर्गों को ही नहीं, बच्चे व युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। बुधवार को रोहतक नगर निगम ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत 23 शवों का अंतिम संस्कार किया था। वीरवार को भी शाम तक 23 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें भिवानी के दो जुड़वा बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र मात्र 5-5 माह थी। दोनों के शव हिंदू रीति-रिवाज के तहत दफनाए गए। वहीं, रोहतक के खेड़ी साध गांव का 27 साल के युवक से लेकर पलवल की 30 व भिवानी की 32 साल की महिला तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में कहां के कितने शवों हुआ रोहतक में अंतिम संस्कार
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि लगातार दूसरे दिन वीरवार को 23 शव निगम के पास संस्कार के लिए पहुंचे। इसमें 15 शवों का वैश्य संस्था के नजदीक श्मशान में जबकि 8 का जींद रोड स्थित शिव शंकर श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। जिन शवों का कोरोना प्रोटॉकाल के तहत संस्कार हुआ, उसमें रोहतक जिले के छह शव शामिल है। इसमें एक फरमाणा, एक गुढ़ान, एक नया बांस, एक खेड़ी साध, एक कंसाला व एक काठमंडी से है। जबकि दिल्ली के चार, भिवानी के दो बच्चों सहित चार, सोनीपत व झज्जर से तीन-तीन, जींद, पलवल व फतेहाबाद का एक-एक शव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed