फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fruit prices increase on Navratri, demand for banana and apple is high

Rohtak News: नवरात्र पर फलों के दाम बढ़े, केले-सेब की डिमांड ज्यादा

Fri, 04 Oct 2024 05:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices increase on Navratri, demand for banana and apple is high
रोहतक। नवरात्र शुरू होने के साथ ही फलों के दाम भी बढ़ गए। नवरात्र के पहले दिन ही 40 से 70 रुपये तक फलों के दामों में इजाफा देखने को मिला। 80 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाले सेब वीरवार को 120 रुपये बिके। वहीं केले के दाम भी पचास फीसदी तक बढ़ गए हैं। केला पिछले सप्ताह 50 से 70 रुपये दर्जन बिक रहा था, लेकिन वीरवार को 90 रुपये प्रति दर्जन के भाव रहे। रोहतक मंडी में फलों की आपूर्ति दिल्ली की आजादपुर मंडी से होती है। फल विक्रेताओं का कहना है कि डिमांड की वजह से दाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष में मार्केट में वीरानी छाई रही। नवरात्र शुरू होते ही चहल-पहल लौटने लगी है। वीरवार को बाजार के कारोबार में तेजी रही। मंडी प्रधान सोनू छाबड़ा ने बताया कि नवरात्र में अब मार्केट का कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, फल मंडी का कारोबार नवरात्र में सामान्य से ढाई गुना तक होने की उम्मीद है। 50 रुपये प्रति पीस बिकने वाले नारियल के दामों में 20 रुपये का उछाल रहा। वीरवार को नारियल 70 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फलों के बढ़े दाम
फल पहले दाम अब
सेब 80 120
केला 60 90
अनार 170 230
चीकू 70 100
नाशपाती 80 150
अमरूद 80 140
कीवी 150 240
मौसमी 40 60
नारियल 50 70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed