{"_id":"601aeefd8ebc3e4c5e533168","slug":"frontline-workers-of-other-departments-along-with-health-will-get-kovishield-vaccine-from-today-rohtakcity-news-rtk59371467","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य के साथ अन्य विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर्स को आज से लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य के साथ अन्य विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर्स को आज से लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन
विज्ञापन
पीजीआई में वैक्सीन लगवाती डॉक्टर। संवाद
स्वास्थ्य विभाग की कोरोना संक्रमण से जंग जारी है। वीरवार से हेल्थ वर्करों के अलावा अन्य विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसमें पुलिस, पंचायती, रेवेन्यू, जेल व होम गार्ड से संबंधित विभाग शामिल हैं। इन विभागों में अभी सात से आठ हजार के करीब लाभार्थियों के नाम पंजीकृत हैं, इन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि वीरवार से डॉक्टरों, नर्सों, हेल्थ वर्कर्स के अलावा पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, पंचायती राज विभाग के स्टाफ, रेवेन्यू स्टाफ, जेल विभाग व होम गार्ड को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 50 से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वीरवार से चलने वाले अभियान के लिए कलानौर, महम, सांपला, जिला अस्पताल, पोली क्लीनिक, जेल, पीटीसी सुनारिया, पीजीआईएमएस में व्यवस्था की गई हैं। जो भी लाभार्थी पंजीकृत हैं वह टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक 3700 के करीब हेल्थ वर्कर्स को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से पांच-सात लोगों को ही बुखार व उल्टी जैसी समस्या आई है। इसके अलावा किसी को गंभीर समस्या नहीं हुई है। टीका लगाने के बाद विभाग सभी के संपर्क में है।
जिले में एक और कोरोना संक्रमित की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में एक और कोरोना संक्रमित की पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि लोगों की जागरूकता के सहयोग से धीरे-धीरे संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा रहा है। इस बीमारी से निजात वैक्सीन के माध्यम से ही मिल सकती है। फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स के बाद यह बुजुर्गों व फिर आमजन के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
जिले में एक और कोरोना संक्रमित की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में एक और कोरोना संक्रमित की पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि लोगों की जागरूकता के सहयोग से धीरे-धीरे संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा रहा है। इस बीमारी से निजात वैक्सीन के माध्यम से ही मिल सकती है। फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स के बाद यह बुजुर्गों व फिर आमजन के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन