फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   From Surya Namaskar to fireballs, students showed their skills

सूर्य नमस्कार से लेकर आग के गोले में छात्रों ने दिखाया हुनर

Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
From Surya Namaskar to fireballs, students showed their skills
गणतंत्र दिवस के लिए राजीव गांधी खेल मैदान में परेड के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आग के गोल - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोरोना संक्रमण के भय को दरकिनार कर राजीव गांधी खेल मैदान में विद्यार्थी बिना मास्क, सैनिटाइजर और सोशल दूरी के 26 जनवरी की रिहर्सल करते नजर आए। वीरवार को गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाली सात फाइनल टीमें चुनी गई। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास भी किया गया। इस दौरान छात्रों ने सूर्य नमस्कार, अग्नि चक्र, मंजिल योग में हुनर दिखाया तो वहीं छात्राओं ने लोकगीतों पर हरियाणवी नृत्य की छटा बिखेरी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला उप शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी बीईओ आशा दहिया ने सभी विद्यालयों से आई टीमों की प्रस्तुतियों को देखा और बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली टीमों का गणतंत्र दिवस समारोह की प्रस्तुति के लिए चयन किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी ने सभी विद्यालयों के टीम इंचार्ज को सख्त हिदायत दी कि कोविड संबंधी एसओपी का पालन अवश्य किया जाए। प्रत्येक प्रतिभागी मास्क केवल प्रस्तुति के दौरान ही हटाए, प्रतिभागियों को स्टेडियम में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए भी कहा। डिप्टी डीईओ कृष्णा फौगाट ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चयनित टीमों को नोडल अधिकारी आशा दहिया द्वारा बेहतर प्रस्तुति के लिए सुझाव दिए गए और टीम इंचार्ज को 23 जनवरी से स्टेडियम में ही पूर्वाभ्यास करने को कहा गया। इस मौके पर सुरेश सांगवान, कृष्णा रंजन, अलका मदान, कविता, इला, सुशील, अनिता, राजेश देसवाल, वीरेंद्र शर्मा, सुनील, पवन स्टेडियम मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
ये टीमें देंगी समारोह में प्रस्तुति
समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर, गुरुकुल लाढ़ौत, सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पठानिया पब्लिक स्कूल, स्कॉलर्स रोजरी स्कूल, मॉडल स्कूल टीमों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
स्काउट ऐंड गाइड की टुकड़ी ने किया अभ्यास
सीमा शर्मा (जिला संगठन आयुक्त) के नेतृत्व में खेल मैदान में भारत स्काउट ऐंड गाइड की टुकड़ी ने अभ्यास किया। स्काउट एवम गाइड की ओर से मनीषा, मीनू, आरती, राजकुमार व बलराज आर्य उपस्थित रहे। एईओ (स्पोर्ट्स) अनिल हुड्डा, डीपीई राजेश, राकेश, ओमपाल, पवन, शक्ति ने सभी गतिविधियों में अपना सहयोग दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।

गणतंत्र दिवस के लिए राजीवगांधी खेल मैदान में  परेड के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए योग का प्

गणतंत्र दिवस के लिए राजीवगांधी खेल मैदान में परेड के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए योग का प्- फोटो : RohtakCity

गणतंत्र दिवस के लिए राजीव गांधी खेल मैदान में परेड के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में पिरमिड बना?

गणतंत्र दिवस के लिए राजीव गांधी खेल मैदान में परेड के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में पिरमिड बना?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed