{"_id":"65a96f187bdf0a6da40ea150","slug":"friend-extorted-10-thousand-rupees-by-threatening-rohtak-news-c-17-roh1019-340927-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दोस्त ने धमकी देकर वसूले 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दोस्त ने धमकी देकर वसूले 10 हजार रुपये
Fri, 19 Jan 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। त्रिवेणी पार्क के नजदीक रहने वाले एक युवक को उसके दोस्त ने धमकी देकर 10 हजार रुपये वसूल लिए। अब पैसे नहीं लौटा रहा है। साथ ही ऑनलाइन गेम खेलने के लिए बनाए गए अकाउंट को बेचने की भी धमकी दी। पीड़ित ने गेम में तीन लाख रुपये निवेश कर रखे हैं। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में देव सोनी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलता है, जिसमें उसने तीन लाख रुपये निवेश किए थे। इसी बीच उसके दोस्त ने उसकी फेसबुक आईडी व पासवर्ड ले लिया। साथ ही उसके गेम अकाउंट का पासवर्ड भी बदल दिया। बोला, अगर 10 हजार रुपये नहीं दिए तो उसके ऑनलाइन गेम के अकाउंट को बेच देगा। उसने 10 हजार रुपये दे दिए। अब पैसे वापस मांगे तो फोन नहीं उठा रहा है।