{"_id":"6a3450c60dc0b4255c0a7289","slug":"free-buses-will-run-for-neet-candidates-rohtak-news-c-17-roh1020-874624-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नीट परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी निशुल्क बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नीट परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी निशुल्क बसें
विज्ञापन
13-रोहतक बस स्टैंड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से 21 जून को नीट का आयोजन का किया जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से परीक्षार्थियों के लिए जिले के छह स्टॉपेज से 25 निशुल्क बसें संचालित की जाएंगी।
एनटीए की ओर से 17 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में नीट परीक्षा होगी। इस बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा समय को 15 मिनट और बढ़ाया गया है व दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को लाने और ले जाने के लिए रोडवेज ने 25 बसों का लगाया है जबकि आठ बसें रिजर्व रखी गई हैं।
संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि सुबह 8:30 बजे से बसों संचालन शुरू हो जाएगा। परिवहन मुख्यालय के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र के आधार पर निशुल्क टिकट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
परीक्षा स्थल के लिए बसों का संचालन का संचालन
रोहतक : 12 बसें
महम : 03 बसें
सांपला : 03 बसें
लाखनमाजरा : 03 बसें
सांघी : 02 बसें
घुसकानी : 02 बसें
नोट : बसों का संचालन 8:30 बजे शुरू हो जाएगा।
-- -- -- -
वर्जन :
हर परीक्षा स्थल पर पहुंचने वाली बसों के लिए उप निरीक्षकों को लगाया गया है। उप निरीक्षक परीक्षार्थियों को उनके केंद्र पर तक पहुंचाने और लाने में मदद करेंगे। परीक्षार्थी 20 और 21 जून को आने-जाने के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। - नवीन कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज।