फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud of six lakhs in the name of recruitment in the Ministry of Defense, case registered against brother-in-law

रक्षा मंत्रालय में भर्ती के नाम पर छह लाख की ठगी, जीजा-साले के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 30 Apr 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud of six lakhs in the name of recruitment in the Ministry of Defense, case registered against brother-in-law
रोहतक। रक्षा मंत्रालय में दो बेरोजगार युवकों की नौकरी लगवाने के नाम पर जीजा-साले पर कलानौर में छह लाख रुपये लेने का आरोप लगा है, जिसमें से एक लाख रुपये आरोपी पंचायत के बाद वापस दे चुके हैं। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत देने के बाद कलानौर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कलानौर निवासी लख्मीचंद ने दी शिकायत में बताया कि उसकी गुढ़ान रोड पर हुक्का व तंबाकू की दुकान है। कलानौर में ही एक युवक की हलवाई की दुकान है। एक दिन हलवाई ने कहा कि उसका साले की रक्षा मंत्रालय में अच्छी पहुंच है। कोई बेरोजगार युवक हो तो नौकरी लगवा देगा। आधे पैसे पहले और आधे पैसे बाद में देने होंगे। वह उसकी बातों में आ गया। उसने अपनी साली के बेटे आकाश के 3 लाख रुपये व साली के जेठ के दामाद को नौकरी लगवाने के लिए 3 लाख रुपये आरोपियों को दिए। उसने 2019 में पैसे दिए थे। उसे बताया गया कि जल्द रक्षा मंत्रालय से पत्र आ जाएगा। एक साल इंतजार करने के बाद भी पत्र नहीं आया। जब उसने पैसे मांगे तो दो बार में एक लाख रुपये दिए। कई बार पैसों को लेकर पंचायत हो चुकी है। इसके बावजूद 5 लाख रुपये नहीं दे रहे। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed