{"_id":"5e0662138ebc3e87975accab","slug":"fraud-for-birth-certificate-rohtak-news-rtk534394928","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं भी जन्मा हो बच्चा, 2500 रुपये में बन जाएगा दिल्ली के अस्पताल का जन्म प्रमाणपत्र!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं भी जन्मा हो बच्चा, 2500 रुपये में बन जाएगा दिल्ली के अस्पताल का जन्म प्रमाणपत्र!
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
शहर में फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को लगाए गए पोस्टर।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सोनीपत। जिले में फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का झासा देकर लोगों को फंसाने वाला गिरोह सक्रिय है, जिसने खुलेआम शहर में पोस्टर भी लगवा दिए हैं। जिस पर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए संपर्क करने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर लिखा गया है और यह जन्म प्रमाणपत्र 2500 रुपये में बनवाने की बात कही गई है। अमर उजाला को इस पूरे मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि देश में किसी भी जगह बच्चे का जन्म होने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली के अस्पताल से बनवाने की बात कहकर लोगों को फंसाया जा रहा है। वहीं शहर के लोगों ने इस तरह के पोस्टर देखकर उन पर आपत्ति जताई है और इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन
शहर में वीरवार की रात को सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगे हुए मिले, जिनपर लिखा हुआ था कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें और जन्म प्रमाणपत्र 2500 रुपये में बनवाया जाएगा। इस तरह के पोस्टर पर लोगों ने आपत्ति जताई तो अमर उजाला ने पूरे मामले की पड़ताल करने के लिए मोबाइल नंबर पर फोन किया। वह मोबाइल दिल्ली में रहने वाली एक युवती ने उठाया, जिसने बताया कि वह पूरे देश में किसी भी जगह बच्चे का जन्म होने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकती है। उसने कहा कि जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली के अस्पतालों का बनवाया जाएगा और बच्चे का जन्म स्थान दिल्ली का हो जाएगा। युवती ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए केवल बच्चे और उसके मां-बाप का आधार कार्ड देना होगा और उससे जन्म प्रमाणपत्र बनवा दिया जाएगा। युवती ने ये सभी कागज लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार्यालय में पहुंचाने के लिए कहा। इस तरह से फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की बात कही गई। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर शिकायत करने की बात कही गई है, जिससे कोई इस फर्जीवाड़े में नहीं फंस सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।