फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fourth State Conference of ShootoutUC Haryana on 23rd and 24th November

Rohtak News: 23 व 24 नवंबर को एआईयूटीयूसी हरियाणा का चौथा राज्य सम्मेलन

Thu, 21 Nov 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 21 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fourth State Conference of ShootoutUC Haryana on 23rd and 24th November
बहादुरगढ़। न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये मासिक, 4 लेबर कोड निरस्त हो, पुरानी पेंशन नीति बहाल हो, श्रम कानून सख्ती से लागू हो सहित कई मुद्दों को लेकर 23 व 24 नवंबर को एआईयूटीयूसी हरियाणा का चौथा राज्य सम्मेलन कुम्हार धर्मशाला सोनीपत में होगा। यह जानकारी क्रांतिकारी मजदूर संगठन के राज्य सचिव कामरेड हरिप्रकाश ने दी। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को 12 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन से जुलूस शुरू होकर गीता भवन चौक होते हुए धर्मशाला पहुुंचेगा।
विज्ञापन


कॉमरेड हरिप्रकाश ने कहा कि सरकार श्रम कानूनों को खत्म करती जा रही है। जिसका नमूना 29 श्रम कानूनों को समाप्त करके मजदूर विरोधी व मालिक परस्त 4 लेबर कोड बना देना है। देश और विदेश के पूंजीपतियों के हित में सरकारी विभागों को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है। इसके अलावा भी बहुत सारी बाते हैं। इन सब बिंदुओं पर सम्मेलन में विचार किया जाएगा। आगामी संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। जिला कमेटी सचिव सतीश कुमार ने कहा कि 26 नवंबर को देश में संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के सांझा निर्णय अनुसार किसान-मजदूरों की मांगों पर देश भर के जिला मुख्यालयों पर होने वाले प्रतिवादी प्रदर्शनों में एआईयूटीयूसी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed