फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four unrecognized schools sealed in Kakrana and Jindaran villages

Rohtak News: ककराना और जिंदराण गांव में गैर मान्यता प्राप्त चार स्कूल किए सील

Fri, 02 May 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 02 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Four unrecognized schools sealed in Kakrana and Jindaran villages
कलानौर (रोहतक)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट आदेश पर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सील किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलानौर खंड में 4 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को पुलिस-प्रशासन की मदद से सील किया गया है। विभाग की सूची में कुल 12 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बताए गए हैं। ऐसे में करीब 8 स्कूल और बगैर मान्यता के चल रहे हैं।
विज्ञापन

कलानौर खंड में क्लस्टर मुखियाओं ने कई स्कूलों को नोटिस देकर स्कूल बंद करने का आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद कई स्कूल संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ये उपायुक्त के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की शिकायतें मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू की। इसी कड़ी में क्षेत्र के गांव ककराना व जिंदराण के दो-दो गैर मान्यता प्राप्त स्कूल पुलिस की मौजूदगी में सील किए गए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारी ककराना पहुंचे तो दोनों स्कूलों में बच्चे पढ़ाई करते दिखाई दिए। स्कूल संचालकों से मान्यता संबंधी कागज मांगे। संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके चलते बच्चों की छुट्टी कर पुलिस की मौजूदगी में स्कूल पर ताला जड़ दिया। खैरड़ी गांव के गैर मान्यता प्राप्त स्कूल को शिक्षा विभाग ने दूसरी बार सील किया। क्लस्टर हेड टीम का कहना है कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बाज नहीं आ रहे हैं। स्कूल सील होने के बाद भी बच्चों को दूसरे रास्ते से स्कूल में पढ़ा रहे हैं। गांव काहनौर, लाहली, बनियानी में स्कूलों को नोटिस देने के बाद भी स्कूल संचालक बाहर ताला लगाकर अंदर कक्षाएं संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बाहर ताला, अंदर चल रहीं कक्षाएं
गैर मान्यता प्राप्त स्कूल धड़ल्ले से उच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए ये संचालक बाहर से मुख्य गेट को ताला लगाकर पिछले दरवाजे से बच्चों की एंट्री करवा रहे हैं। छुट्टी के समय भी ये संचालक पिछले गेट से बच्चों को भेज रहे हैं। अब यह प्रश्न उठता है कि स्कूल के बाहर ताला लगे होने के बाद अगर कोई हादसा स्कूल में हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। वहीं, पिछले दिनों कलानौर नगरपालिका ने कलानौर में चल रहे अवैध सेंटरों को मापदंड पूरे करने के लिए पत्र जारी किया था। इसके बाद भी अभी तक किसी भी सेंटर संचालक ने फायर एनओसी, भवन एएनओसी, पार्किंग सुविधा समेत कोई मापदंड पूरे नहीं किए हैं। ऐसे में छोटे-छोटे मकानों, दुकानों में बच्चों को पढ़ाने वाले संचालक चंद पैसों के लोभ में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

कलानौर में विभाग ने चिह्नित किए गैर मान्यता प्राप्त स्कूल
1. सीएससी बाल विद्यालय बल्लम
2. सीएससी बाल विद्यालय काहनौर
3. एसवीएम स्कूल लाहली
4. आईपीएस स्कूल आंवल
5. इंडियन पब्लिक स्कूल बनियानी
6. सरस्वती वंदना पब्लिक स्कूल बनियानी
7. बाल सरस्वती बीएस जूनियर विंग ककराना
8. एमडी मॉडल स्कूल ककराना
9. गोल्डन प्राइमरी स्कूल काहनौर
10. सहारा पब्लिक स्कूल खैरड़ी
11. आदर्श प्राइमरी स्कूल सैम्पल
12. एसजीएसडी प्राइमरी स्कूल सैम्पल

फोटो कैप्शन सौजन्य विभाग
स्कूल को सील करते क्लस्टर हेड व पुलिस प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed