फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four to five hundred people are circling the office daily due to the closure of the property tax portal

प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल बंद होने से रोजाना चार से पांच सौ लोग लगा रहे कार्यालय का चक्कर

Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four to five hundred people are circling the office daily due to the closure of the property tax portal
नवीन जैन - फोटो : RohtakCity
प्रॉपर्टी टैक्स का पोर्टल एक अप्रैल से बंद होने की वजह शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना 400 से 450 लोग निगम कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं, मगर उनकी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। यही वजह है कि बिल गलत होने की वजह से टैक्स भी जमा नहीं हो पा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि वह मुख्यालय के अधिकारियों के संपर्क में है। उम्मीद है कि तीन-चार दिन में पोर्टल चालू हो जाए।
विज्ञापन

नगर निगम की 3.09 लाख प्रॉपर्टी का सर्वे करने वाली कंपनी ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल पर अपना डाटा अपलोड नहीं किया है। वही, एक अप्रैल से पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से प्रॉपर्टी टैक्स का बिल नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से लोगों का काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसी की एनओसी नहीं बन पा रही है, तो किसी का बैंक से संबंधित काम अटका पड़ा है। बैंक से लोन से संबंधित मामले भी अटके पड़े हैं। परेशान लोग नगर निगम अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं मगर वह भी कोई संतोषजनक जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि रोजाना प्रॉपर्टी टैक्स बिल को लेकर 400 से 450 लोग आ रहे हैं, जो काम नहीं होने पर निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जोनल टैक्स अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स से बिल एक अप्रैल से पोर्टल बंद होने की वजह से नहीं निकल पा रहे हैं। जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। प्रॉपर्टी टैक्स बिल काउंटर और उनके कार्यालय में औसतन 400 लोग अपनी समस्या लेकर आ रहे हैं मगर पोर्टल बंद होने की वजह से कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यालय के आईटी अधिकारियों के संपर्क में हैं। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में समस्या का निदान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहना है परेशान लोगों का
मेरे प्रॉपर्टी टैक्स का कैलकुलेशन गलत है, जो सही करवाया है, मगर बिल नहीं निकल रहा है। इस समस्या को लेकर तीन माह से चक्कर काट रहा हूं। नवीन जैन, निवासी रेलवे रोड।
पोर्टल बंद होने की वजह से प्रॉपर्टी टैक्स का बिल नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से कई जरूरी काम अटके पड़े हैं। दो माह से चक्कर लगा रहा हूं। जय सिंह, सेक्टर-14

मकान की रजिस्ट्री कराई थी, जिसको पोर्टल पर संशोधित करवाया था, मगर अब दिख नहीं रही है। पोर्टल बंद होने की वजह से समस्या का निदान नहीं हो रहा है। किरन, निवासी नेहरू कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed