फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four players were purchased for the Pro Wrestling League.

Rohtak News: प्रो रेसलिंग लीग लिए चार खिलाड़ी खरीदे

Mon, 05 Jan 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Four players were purchased for the Pro Wrestling League.
27 दीक्षा मलिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 के लिए जिले के चार खिलाड़ियों पर अलग-अलग टीमों ने शनिवार को दाव लगाया है। इसमें रोहतक की मनीषा भानवाला को 25 लाख, दीक्षा मलिक को 3 लाख, नेहा शर्मा को 8 लाख व प्रविंद्र को 3 लाख रुपये में खरीदा गया है। मनीषाभानवाला व दीक्षा मलिक को महाराष्ट्र, नेहा शर्मा, प्रविंद्र को हरियाणा ने खरीदा है। मनीषा व दीक्षा रोहतक, नेहा शर्मा पानीपत और प्रविंद्र झज्जर के रहने वाले हैं।
कोच मनदीप ने बताया कि मनीष भानवाला, दीक्षा मलिक व नेहा शर्मा छोटूराम स्टेडियम में निरंतर अभ्यास कर रहीं हैं जबकि प्रविंद्र गुरु मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर सिंह ढाका के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहे हैं। मनदीप ने बताया कि चारों खिलाड़ी 15 जनवरी से 1 फरवरी तक होने वाले पीडब्ल्यूएल 2026 में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जहां देश-विदेश के शीर्ष पहलवान तेज व रोमांचक मुकाबलों में नजर आएंगे।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि भारत की प्रमुख फ्रेंचाइजी आधारित पेशेवर कुश्ती प्रतियोगिता प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) का यह पांचवां सीजन होगा। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से मान्यता प्राप्त इस लीग ने खिलाड़ियों की आधिकारिक नीलामी शनिवार को की गई है। साथ ही इसमें भाग लेने वाली छह टीमों के नाम भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी सीजन में हरियाणा थंडर्स, टाइगर्स ऑफ मुंबई डांगल्स, पंजाब रॉयल्स, महाराष्ट्र केसरी, दिल्ली डांगल वॉरियर्स और यूपी डाॅमिनेटर्स अपनी जीत के लिए जोर लगाएंगी।
----------
मनीषा भानवाला सीनियर एशियन चैंपियनशिप में बनी थीं चैंपियन
मनीषा ने वर्ष 2016 साउथ एशियन में स्वर्ण, 2017 कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य, 2022 वर्ल्ड रैंकिंग में स्वर्ण, 2023 वर्ल्ड रैंकिंग में कांस्य पदक जीता है। वर्ष 2025 में सीनियर एशियन चैंपियनशिप की भी चैंपियन बनी थीं। खासियत यह है कि सात साल बाद कोई भारतीय लड़की चैंपियन बनी थी।

---------
दीक्षा मलिक ने जीते तीन स्वर्ण समेत 8 पदक
दीक्षा वर्ष 2021 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कांस्य, 2022 में जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में रजत, 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण, 2021 व 2023 में खेलो इंडिया में कांस्य व सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत व 2025 में ऑल इंडिया कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।

27 दीक्षा मलिक

27 दीक्षा मलिक

27 दीक्षा मलिक

27 दीक्षा मलिक

27 दीक्षा मलिक

27 दीक्षा मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed