{"_id":"630fb8d881d82c3ca23c800d","slug":"four-people-including-two-women-arrested-with-opium-and-charas-rohtakcity-news-rtk6567009125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं सहित चार लोग अफीम व चरस सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं सहित चार लोग अफीम व चरस सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। जिले में नशे की तस्करी नहीं थम रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित चार लोगों को अफीम व हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी कहां से नशीला पदार्थ लेकर आए और सप्लाई करना था, पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
सीआईए द्वितीय प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान अशोका मोड़ के पास मौजूद थी। सूचना मिली कि लेबर चौक पर पुरानी आईटीआई रोड के पास दो युवक संदिग्ध हालात में खड़े हैं। पुलिस ने दबिश देकर यूपी स्थित बदायूं जिले के सलननगर निवासी ब्रजपाल व बेहटा गांव निवासी अर्जुन को काबू किया। तलाशी के दौरान बृजपाल के पास से 206 ग्राम व अर्जुन के पास से 207 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एएसआई पंकज ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस की टीम माता दरवाजा चौक पर थी। तभी सूचना के आधार पर खोखराकोट में दबिश देकर महिला संतोष को काबू किया। तलाशी के दौरान महिला से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, टीम ने बांगड़ सिनेमा के सामने पुल के पास पैदल आ रही करतारपुरा की महिला शीला देवी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन मिली।
..........
100 से ज्यादा केस दर्ज किये
आंकड़ों के मुताबिक पुलिस जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। जुलाई माह में 26 केस दर्ज कर 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 104 किलोग्राम गांजा, 723 ग्राम 252 मिलीग्राम हेरोइन व 1 किलो 480 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। इतना ही नहीं, पिछले आठ माह में तस्करी के 100 से ज्यादा केस दर्ज किये जा चुके हैं।