फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four pairs of fair special trains will be operated for Gogamedi fair

Rohtak News: गोगामेड़ी मेले के लिए चार जोड़ी मेला विशेष ट्रेनों का होगा संचालन

Sat, 26 Jul 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four pairs of fair special trains will be operated for Gogamedi fair
फोटो : 7भाड़ावास फाटक की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। गोगामेड़ी मेला को देखते हुए रेलवे की ओर से चार जोड़ी मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर ट्रेन का अस्थायी ठहराव गोगामेड़ी स्टेशन पर किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी-गोगामेडी मेला विशेष ट्रेन 12 से 21 अगस्त (10 ट्रिप) और 30 अगस्त से 2 सितंबर तक (4 ट्रिप) रेवाड़ी से 06.15 बजे प्रस्थान कर 10.40 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। गोगामेड़ी-रेवाड़ी ट्रेन 12 से 21 अगस्त और 30 अगस्त से 2 सितंबर तक गोगामेड़ी से 11.45 बजे प्रस्थान कर 16.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन का ठहराव महेन्द्रगढ़, लोहारू व सादुलपुर स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन में 15 साधारण साधारण, द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बें होंगे। द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे अनारक्षित श्रेणी के रूप में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला विशेष ट्रेन 11 से 21 अगस्त (11 ट्रिप) और 31 अगस्त से 2 सितंबर तक (3 ट्रिप) रेवाड़ी से 18.00 बजे प्रस्थान कर 22.55 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। गोगामेड़ी-रेवाड़ी ट्रेन 11 अगस्त से 21 अगस्त और 31 अगस्त से 2 सितंबर तक (3 ट्रिप) गोगामेड़ी से 23.20 बजे प्रस्थान कर 05.15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन महेन्द्रगढ़ लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस रेलसेवा में 15 साधारण व द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे। द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे अनारक्षित श्रेणी के रूप में रहेंगे।
सादुलपुर-गोगामेड़ी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी

सादुलपुर-गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 9 अगस्त से 7 सितंबर (30 ट्रिप) तक सादुलपुर से 12.20 बजे प्रस्थान कर 13.40 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। गोगामेड़ी-सादुलपुर मेला स्पेशल 9 अगस्त से 7 सितंबर (30 ट्रिप) तक गोगामेड़ी से 14.40 बजे प्रस्थान कर 15.55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे। सादुलपुर-गोगामेड़ी ट्रेन 10 अगस्त से 7 सितंबर (29 ट्रिप) तक सादुलपुर से मध्यरात्रि 00.25 बजे प्रस्थान कर मध्यरात्रि 3.10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। गोगामेड़ी-सादुलपुर मेला स्पेशल 10 अगस्त से 7 सितंबर (29 ट्रिप) तक गोगामेड़ी से 04.40 बजे प्रस्थान कर 06.20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 9 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।

----------
ये ट्रेन रहेंगी रद्द
रेवाड़ी-हिसार ट्रेन 9 अगस्त से 7 सितंबर तक सादुलपुर- हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 9 अगस्त से 7 सितंबर तक हिसार- सादुलपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed