{"_id":"6589c0fd78d127df07059784","slug":"four-page-document-of-victims-land-recovered-from-kanungos-house-rohtak-news-c-17-roh1019-322822-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कानूनगो के घर से पीड़ित की जमीन का चार पेज का दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कानूनगो के घर से पीड़ित की जमीन का चार पेज का दस्तावेज बरामद
Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के 41.27 लाख के रिश्वत प्रकरण की अब तक की जांच में पुलिस अहम दस्तावेज हासिल करने में कामयाब रही, लेकिन अब तक रिकवरी मात्र पांच लाख रुपये हुई है। इसमें दो लाख संदीप खोखर और तीन लाख सुमित पटवारी से मिले हैं। हालांकि कानूनगो से पुलिस आईफोन, पीड़ित की जमीन के चार पेज का दस्तावेज बरामद करने में कामयाब रही। साथ ही आरोपी पटवारी से एक कॉल रिकाॅर्डिंग भी बरामद करने में कामयाब रही।
पांच दिसंबर को कुताना निवासी मनेंद्र ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि वह और उसकी दो बहन अपने हिस्से की जमीन अपनी मां के नाम कराना चाहते थे। इसके लिए निगम के कानूनगो संदीप खोखर और मोनू दहिया से बात की तो उन्होंने एनओसी और दूसरे कार्यों के नाम पर 41.27 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब दोनों को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा जा चुका है।
वर्जन
अभी केस की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
-रवि खुंडिया, डीएसपी