फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four month old fetus found near Sheela bypass

शीला बाईपास के नजदीक मिला चार माह का भ्रूण

Fri, 21 Jan 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four month old fetus found near Sheela bypass
रोहतक। शीला बाईपास के नजदीक दिल्ली रोड पर चार माह का भ्रूण मिला है। रास्ते से गुजर रहे होटल के कर्मचारी ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। भ्रूण लड़के का है या लड़की का, यह शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद पता लग सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नेहरू कालोनी निवासी रोहित ने दी शिकायत में बताया कि वह शीला बाईपास के नजदीक होटल में कार्यरत है। वीरवार सुबह करीब आठ बजे वह ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। रास्ते में एक काले रंग की पॉलीथिन गिरी मिली। उसमें चार से पांच माह का भ्रूण दिखाई दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पीजीआई पहुंचाया। इसके बाद आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन अभी भ्रूण फेंकने वाली महिला का पता नहीं लग सका। सिविल लाइन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पीजीआई में शुक्रवार को भ्रूण की जांच करवाएंगे। तब पता लगेगा कि भ्रूण लड़के का है या लड़की का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed