{"_id":"66512eb2c9d7beb1320db1d9","slug":"four-former-councilors-also-in-congress-camp-former-bjp-councilor-ajay-jain-alias-tatu-also-changed-sides-rohtak-news-c-17-roh1019-429666-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चार पूर्व पार्षद भी कांग्रेस के खेमे में, भाजपा के पूर्व पार्षद अजय जैन उर्फ टाटू ने भी बदला पाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चार पूर्व पार्षद भी कांग्रेस के खेमे में, भाजपा के पूर्व पार्षद अजय जैन उर्फ टाटू ने भी बदला पाला
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले सियासी उठापठक जारी रही है। चार पूर्व पार्षद पप्पन गुलिया, सोनू पावड़िया, अजय जैन उर्फ टाटू व सुरेंद्र बतरा भी पाला बदलकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं जबकि तीन पूर्व पार्षद अनिल कुमार, कृष्ण कुमार व जयभगवान ठेकेदार कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के नामांकन के दिन ही मंच पर पहुंच गए थे। अजय जैन उर्फ टाटू का कहना है कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है। तीन दिन पहले केवलगंज में एक जनसभा करके कांग्रेस में शामिल हो गया था। सोनू पावड़िया का कहना है कि वह शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं जबकि सुरेंद्र बतरा बोले, एक सप्ताह पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा घर आए थे। वह कांग्रेसी में शामिल हो गए हैं।
-- -
अजय जैन उर्फ टाटू पार्टी के पूर्व पार्षद रहे हैं, लेकिन लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से दूर थे। जबकि पप्पन गुलिया, सोनू पावड़िया व सुरेंद्र बतरा भाजपा के प्राथमिक सदस्य तक नहीं रहे हैं।
-अशोक खुराना, भाजपा के पूर्व पार्षद एवं रोहतक लोकसभा मीडिया प्रभारी
गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा
वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा सुबह मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा में पहुंचे और मत्था टेका। साथ में अरदास की। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं से कहा कि वे अपना, अपने परिवार तथा पास-पड़ोस के लोगों का वोट जरूर डलवाएं, इसके बाद ही कोई और काम करें। गर्मी का मौसम है, इसलिये कोशिश करें कि सुबह के समय ही सबसे पहला काम मतदान करने का हो।