{"_id":"6640fc34d608b77acd07a2c1","slug":"four-facility-centers-established-for-voting-through-postal-ballot-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110262-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए चार सुविधा केंद्र स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए चार सुविधा केंद्र स्थापित
Sun, 12 May 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 12 May 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि झज्जर जिले में इलेक्शन ड्यूटी व आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा केंद्रों के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बहादुरगढ़ विधानसभा का सुविधा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कमरा नंबर डी-1 पुराना भवन में स्थापित किया गया है। बादली विधानसभा का मतदान हेतु सुविधा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कमरा नंबर डी-2 पुराना भवन में स्थापित किया गया है।-झज्जर का सुविधा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के कमरा नंबर डी-3 पुराना भवन में स्थापित किया गया है।बेरी विधानसभा का सुविधा केंद्र डी-4 पुराना भवन में स्थापित किया गया है।इन सुविधा केंद्रों पर निर्धारित तिथियों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फॉर्म 12 भरकर पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा लेने वाले इलेक्शन ड्यूटी में कार्यरत रहने वाले सभी मतदाताओं से अपील है कि वह अपना मत अवश्य डाले व लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। इसके अलावा अन्य सामान्य मतदाताओं से आह्वान है कि वह 25 मई के दिन अपने पोलिंग बूथ पर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।