फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four accused who shot at a car-riding youth arrested

Rohtak News: कार सवार युवक पर गोली चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Four accused who shot at a car-riding youth arrested
बेरी। पांच दिन पहले बेरी-गोच्छी मार्ग पर जाट धर्मशाला के पास शादी समारोह में आए कार सवार युवक पर बाइक सवार युवकों द्वारा गोली चलाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी फतेहगढ़ गांव में लड़ाई-झगडे़ के मामले हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया और एक आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड में युवक से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि 10 मई को गांव फतेहगढ़ जिला चरखी दादरी निवासी साहिल शादी समारोह में आया हुआ था। जब वह बेरी-गोच्छी मार्ग पर जाट धर्मशाला के पास कार में बैठा हुआ था। तभी बाइक सवारों युवकों कार आगे बाइक रोककर साहिल पर गोली चला दी थी और मौके से फरार हो गए थे। गोली चलने की सूचना परिजनों ने बेरी शहर पुलिस को दी थी। इस संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव गोच्छी निवासी धर्मेंद्र, विनोद, मोहन व वजीरपुर निवासी सन्नी के रूप में हुई। अदालत के आदेशानुसार धर्मेंद्र को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन



5 दिन पहले शादी समारोह में आए युवक पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से 3 आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एक आरोपी धर्मेंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप दलाल, शहर चौकी प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed