फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four accused arrested for attacking Gandhi camp businessman

गांधी कैंप के व्यापारी पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for attacking Gandhi camp businessman
रोहतक। गांधी कैंप बाजार के बैग व्यापारी सोनू चचड़ा पर हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनारिया गांव निवासी दीपक, सचिन, सूर्य नगर हिसार बाईपास निवासी राकेश व भैयापुर-लाढ़ौत निवासी जतिन उर्फ श्रीओम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी, जहां से रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। मामले में एक आरोपी महिला ज्योति निवासी आर्य नगर को पहले ही न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। खुद एएसपी ने कैंप के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को कार्यालय में बुलाकर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांधी कैंप के व्यापारी सोनू चचड़ा ने 22 अप्रैल को शिकायत दी थी कि ज्योति नाम की एक महिला उसके दुकान से बैग लेकर गई थी। शुक्रवार शाम को वह उसे बदलने के लिए दोबारा दुकान पर आई। इस दौरान इनकार करने पर उसके साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने युवकों को बुलाकर उसपर हमला करवा दिया। हमलावरों ने उसके सिर में तेजधार हथियार मारा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। साथ ही उसकी सोने की चेन व सात हजार रुपये के करीब नकदी छीनकर ले गए थे। सोमवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था। कार्यालय से बाहर आकर व्यापारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर मंगलवार को आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो न केवल बाजार बंद करेंगे, बल्कि रोड जाम भी करेंगे। मंगलवार को एसपी से मिलने वालों में व्यापारी नेता गुलशन डंग, गांधी कैंप बाजार के प्रधान गुलशन ढल, पूर्व प्रधान विजय परुथी, जितेंद्र विज, अंकुर नागपाल, गुलशन जुनेजा, कमल गौंसाई व घायल व्यापारी सोनू चचड़ा का भाई मनोज चचड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी ताकि पता लग सके कि वारदात में और किस-किस का हाथ है।
- एएसपी कृष्ण कुमार, जिला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed