फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former MP Kailasho Saini left BJP and joined Congress, Hooda said in Rohtak - Government in minority

Rohtak: पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल, हुड्डा बोले- अल्पमत में नायब सैनी सरकार

Sun, 12 May 2024 12:00 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 May 2024 12:00 PM IST
सार

रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। 40 पूर्व सांसद व पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा 10 साल के कार्यकाल के बावजूद अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रही है। 

विज्ञापन
Former MP Kailasho Saini left BJP and joined Congress, Hooda said in Rohtak - Government in minority
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे हरियाणा में प्रचार करने जाएंगे। जल्द केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम व रैली के लिए स्थान तय होंगे। हुड्डा रविवार सुबह पूर्व सांसद कैलाशो सैनी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। 40 पूर्व सांसद व पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा 10 साल के कार्यकाल के बावजूद अपनी उपलब्धि नहीं बता पा रही है। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप दिया जाए, जिसमें जल्द सत्र बुलाने की मांग की गई है। ताकि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि सरकार बहुमत खो चुकी है। जजपा की तरफ से भी व्हीप जारी किया जाएगा। पता लग जाएगा कि कौन विधायक कहां पर है। वहीं, कैलाशो सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों की वजह से वह परेशान थी। उचित समय का इंतजार किया जा रहा था। अब अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुई हैं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed