फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   former mla v/s grover, rohtak politics

शहर की सियासत चरम पर: पूर्व विधायक बतरा ने विधायक ग्रोवर के लिए तैयार किया प्रश्नपत्र

Wed, 13 Apr 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यराो/रोहतक
अमर उजाला ब्यराो/रोहतक Updated Wed, 13 Apr 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
former mla v/s grover, rohtak politics
exam - फोटो : paper
कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा ने स्थानीय विधायक मनीष ग्रोवर के लिए 10 सवालों का प्रश्न पत्र तैयार किया है। इसके लिए बाकायदा सात दिन का समय निर्धारित कर सभी का अनिवार्यता से जवाब मांगा गया है। मंगलवार को एक निजी होटल में पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने यह प्रश्न पत्र सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा है कि वे इस पत्र को मीडिया के माध्यम से और अन्य तरीकों से विधायक ग्रोवर के पास पहुंचा रहे हैं। इसका जवाब वे आराम से एक सप्ताह में सोच विचार कर दे सकते हैं।
विज्ञापन


मर्यादा से बाहर जाकर बात करते हैं विधायक
पूर्व विधायक बी. बी. बतरा ने कहा कि हर व्यक्ति को मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए। लेकिन हमारे विधायक मर्यादा विहीन बात करते हैं। कभी कांग्रेसियों को पागल कहना कभी षड्यंत्रकारी कहना गलत है। लांछन लगाने से पहले सोचना चाहिए कि क्या दस साल सीएम रहने वाले और सालों से राजनीति में अपना अहम स्थान बनाने वाले अपने प्रदेश को बर्बाद कर सकते हैं। क्या आत्मा, इंसानियत खत्म हो गई है। भाजपा जवाब क्यों नहीं देती कि जब आर्मी आ गई थी तो उसे वापस क्यों किया। आर्मी के अधिकारी को कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारी की अनुमति लेनी अनिवार्य की गई, क्यों?   
विज्ञापन


इन 10 सवालों का मांगा जवाब
1. गोधरा के बाद मोदी की तरह खट्टर राज करेंगे। बयान पर सवाल है कि क्या यही गुजरात मॉडल है। हरियाणा में हिंसा हुई, क्या हिंसा के सहारे सत्ता में बने रहने का सपना ठीक है?
विज्ञापन
विज्ञापन

2. रोहतक जब जल रहा था तो शहर को विधायक की अधिक जरूरत थी। उस समय पांच लाख लोगों को छोड़ कर वे कहां छिपे थे?
3. हिंसा के दौरान विधायक कहां रहे, वे अपनी मोबाइल लोकेशन निकलवा कर सार्वजनिक करें?
4. लूट का माल विधायक के पीएसओ के बेटे की दुकान से बरामद हुआ, उसे एसपी से क्लीन चिट क्यों दिलवाई गई?
5. शहर में कर्फ्यू लगवा कर लोगों को घर में बंधक बनवा दिया, जबकि दूसरी और हिंसा की छूट क्यों दी गई। प्रशासन, पुलिस, सेना के आगे शहर क्यों जला?
6. बतौर विधायक वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकामयाब रहे, यह उन्होंने कहा है। क्या शपथ के बावजूद उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया?
7. षड्यंत्र का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने की बजाये भाजपा सबूत के साथ कोर्ट में क्यों नहीं जाती। एसआईटी के सामने वे गवाही क्यों नहीं देते?
8. विकास का मुकाबला करने की बजाए प्रदेश में भाईचारा खराब करने का प्रयास क्यों किया गया?
9. सरकार और प्रशासन की नाकामियां छुपाने के लिए विपक्ष पर झूठे आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। प्रशासन से कसूरवार लोगों की सूची सार्वजनिक करवाने में क्यों घबरा रहे हैं। आप राजनीति में मर्यादा पूर्वक कब से बोलना शुरू करेंगे?
10. भारत सरकार के मंत्री और सांसद हरियाणा के वित्त मंत्री के घर पर नुकसान देखने और सांत्वना देने के लिए आए। आपकी जिम्मेदारी थी कि उनको शहर का नुकसान भी दिखाया जाए, लेकिन क्यों नहीं दिखाया गया?


गायब नहीं था मैं, भतीजी की शादी में गया बाहर
जाट आरक्षण आंदोलन की हिंसा के दौरान पूर्व विधायक के शहर में न होने के सवाल पर पूर्व विधायक बतरा ने कहा कि मैं गायब नहीं था। 17 को करनाल में मेरी भतीजी की शादी थी। 18 की रात मैंने डोली विदा की, इसमें जाना जरूरी था। उस समय जब मैंने शहर में आने का प्रयास किया तो रोहतक नहीं आ सके। मैंने जींद के एसपी, कमिश्नर से बात की, लेकिन कुछ हल नहीं निकला। झज्जर के एसपी से भी बात की लेकिन सफल नहीं रहे। 19 को चंडीगढ़ में मीटिंग थी। मैं वहां गया और 20 तारीख को तो वह हो गया जिसकी कल्पना भी नहीं थी। मैने खुद विधायक मनीष ग्रोवर को आधे घंटे तक कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। मैंने विधायक के करीबियों से बात की और कहा कि जहां मेरी जरूरत हो, वे बताएं। शहर आने के लिए डीसी और कमिश्नर से दो बार बात हुई, लेकिन उन्होंने भी सही जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed