फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former MLA Dr. Ramkumar Saini passed away

पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी का निधन

Tue, 03 May 2022 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Dr. Ramkumar Saini passed away
जीएसए इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी के निधन पर शोक प्रकट करते - फोटो : RohtakCity
इनेलो के प्रदेश महासचिव व गोहाना से इनेलो के पूर्व विधायक रहे डॉ. रामकुमार सैनी का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। 80 वर्षीय डॉ. सैनी पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को गोहाना रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया। डॉ. रामकुमार सैनी 2000 से 2005 तक गोहाना से विधायक रहे। इसके अलावा डॉ. सैनी हरियाणा आयुर्वेदिक बोर्ड और हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। अंतिम समय तक भी उन्होंने इनेलो में सक्रिय भूमिका निभाई। डॉ. सैनी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र फौगाट, निगम पार्षद राजेश सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कंवल सिंह, सैनी शिक्षण संस्थाओं के प्रधान धर्म सिंह दहिया, राज सिंह हुड्डा, रामदास सैनी, बलजीत सैनी, राजीव सैनी, दीपक सैनी, संजय परमार व इनेलो नेताओं सहित काफी संख्या में वकील, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। ब्यूरो

इनेलो प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी। फाइल फोटो

इनेलो प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी। फाइल फोटो- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed