फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former minister Krishnamurthy Hooda said that former CM Bhupinder Singh Hooda should leave politics.

Rohtak News: रैली इनेलो की, कामयाब बता भाजपा साध रही कांग्रेस पर निशाना

Sat, 27 Sep 2025 08:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Former minister Krishnamurthy Hooda said that former CM Bhupinder Singh Hooda should leave politics.
24. रोहतक में पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता कृष्णमूर्ति हुड्डा। स्रोत : पार - फोटो : शहर के अहियारायपुर में बृहस्पतिवार की रात रामलीला में नारदमोह का मंचन करते कलाकार।
रोहतक। ताऊ देवीलाल जयंती पर रोहतक में हुई सम्मान रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है। इनेलो के बजाय भाजपा नेता रैली को कामयाब बताकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। जींद के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा का कहना है कि इनेलो की रैली का कांग्रेस पर असर पड़ेगा जबकि पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस समर्थक पार्टी छोड़कर इनेलो व भाजपा में जा रहे हैं। ताऊ देवीलाल जयंती पर हुई इनेलो की रैली कामयाब रही। इसका सीधा नुकसान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस पार्टी को हुआ है क्योंकि कई कांग्रेसी पार्टी छोड़कर इनेलो में चले गए। पूर्व मंत्री ने कहा कि हुड्डा की लोकप्रियता खत्म हो गई है। उनको अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।
विज्ञापन


इनेलो की रैली से हुड्डा के गढ़ में सेंध तो लगेगी : कृष्ण मिड्ढा
सोशल मीडिया पर जींद से विधायक व विधानसभा के डिप्टी कृष्ण मिड्ढा का एक बयान वायरल हो रहा है। जब मिड्ढा से एक पत्रकार ने पूछा कि इनेलो की रोहतक रैली का क्या असर होगा। जवाब में मिड्ढा कहते हैं कि अबकी बार ताऊ देवीलाल की जयंती पर रोहतक में इनेलो ने रैली की है। कहीं न कहीं रोहतक को हुड्डा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में उनके गढ़ में सेंध तो लगेगी। कांग्रेस ने विपक्ष का नेता भी नहीं चुना है। ऐसे में अभय चौटाला हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो की रैली कामयाब रही। पार्टी नेता अभय चौटाला जिले में धन्यवाद दौरा करने आ सकते हैं। इसके लिए पार्टी में मंथन चल रहा है। हालांकि, अभी कार्यक्रम तय नहीं हुए हैं। - विनोद अहलावत, जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ, इनेलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed