{"_id":"62ef92450bdbd960791b240a","slug":"former-haryana-minister-sampat-singh-will-join-the-congress-party-in-chandigarh-on-august-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व मंत्री संपत सिंह दोबारा कांग्रेस में होंगे शामिल, आठ अगस्त को ग्रहण करेंगे पार्टी की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व मंत्री संपत सिंह दोबारा कांग्रेस में होंगे शामिल, आठ अगस्त को ग्रहण करेंगे पार्टी की सदस्यता
Sun, 07 Aug 2022 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 07 Aug 2022 04:12 PM IST
सार
संपत सिंह ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए पार्टी की टिकटों के बंटवारे में कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया। यदि ऐसे स्वार्थी तत्व न होते तो 2019 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार ही बनती।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत सिंह सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। संपत सिंह ने रविवार को हिसार के आजाद नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में बैठक कर कार्यकर्ताओं को अपने इस फैसले के बारे में अवगत करवाया।
इस दौरान संपत सिंह ने कहा कि आठ अगस्त को दोपहर एक बजे वे चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने 4 अगस्त को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया।
उन्होंने कहा कि यह मुलाकात सासंद दीपेन्द्र सिंह हुडडा के प्रयासों से हुई। पार्टी के संगठन महामंत्री ने पूरा विश्वास दिलाया कि उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा। यह भी कहा कि पार्टी की टिकटों के बंटवारे का आधार गुणात्मक होगा। उनके आश्वासन से वह पूरी तरह संतुष्ट है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के फैसले पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।