फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Finance Minister Captain Abhimanyu's mother passes away

Rohtak News: पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां का देहांत

Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Former Finance Minister Captain Abhimanyu's mother passes away
रोहतक। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां 90 वर्षीय परमेश्वरी देवी का शुक्रवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में देहांत हो गया। शनिवार सुबह 10 बजे उनके हिसार जिले के नारनौंद हलके के खांडा-खेड़ी (पैतृक गांव) में अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित फार्म हाउस में कैप्टन अभिमन्यु के बड़े भाई कैप्टन रुद्रसेन रहते हैं। यहां सभी छह भाइयों के भी आवास हैं। फिलहाल मां परमेश्वरी देवी बड़े बेटे के पास रह रही थीं। दो दिन पहले उनको सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके कारण दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। कैप्टन अभिमन्यु उस समय दिल्ली में ही थे। अभिमन्यु के पिता चौधरी मित्रसेन आर्य का जनवरी 2011 में देहांत हो चुका है। उनका भी पैतृक गांव खांडा-खेड़ी में अंतिम संस्कार किया गया था। अब मां परमेश्वरी देवी का भी वहीं पर अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed