फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Finance Minister Captain Abhimanyu's mother passes away, last rites to be performed at Khanda Khedi in Hisar today

Rohtak News: पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां का देहांत, आज हिसार के खांडा-खेड़ी में होगा अंतिम संस्कार

Sat, 21 Jun 2025 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Former Finance Minister Captain Abhimanyu's mother passes away, last rites to be performed at Khanda Khedi in Hisar today
20सीटीके08 : स्व. परमेश्वरी देवी। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी (90) का शुक्रवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में देहांत हो गया। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे सेक्टर 14 रोहतक स्थित सिंधु भवन से हिसार के गांव खांडा खेड़ी के लिए रवाना होगी। वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर शोक जताने के लिए सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा शुक्रवार शाम को रोहतक पहुंचीं।
परमेश्वरी देवी के परिवार में उनके पुत्र रुद्रसेन सिंधु, वीरसेन सिंधु, व्रत पाल सिंधु, कैप्टन अभिमन्यु सिंधु, मेजर सत्यपाल सिंधु, देव सुमन सिंधु और बेटियों में दया देवी, बिमला देवी, मधुु देवी हैं। दो दिन पहले उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके कारण दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

उनके पति मित्रसेन सिंधु का 2011 में देहांत हो चुका है। वह आर्य समाजी थे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कैप्टन अभिमन्यु सिंधु की मां के निधन पर भेजे शोक संदेश में कहा है कि परमेश्वरी देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भेजे गए शोक संदेश में कहा कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को अपार दुख सहने की शक्ति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed