फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala's meeting at JJP office today

Rohtak News: पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जजपा कार्यालय में बैठक आज

Fri, 24 Apr 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala's meeting at JJP office today

विज्ञापन
रोहतक। जननायक जनता पार्टी (जजपा) कार्यालय में 24 अप्रैल को रोहतक के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं चारों हलकों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दोपहर दो बजे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
जजपा जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों से फसल कटाई व मंडियों में फसल बिक्री से जुड़ी समस्याएं जानेंगे। इसमें मूल्य निर्धारण, परिवहन, किसान भाइयों को अपनी फसल बेचने में आ रहीं समस्याएं मुख्य हैं।
विज्ञापन

पीजीआई व एमडीयू में विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल में रहने की व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, फीस संबंधी मुद्दे, समय पर फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति वितरण में देरी, आर्थिक सहायता की कमी क साथ विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा, रविंद्र सांगवान, राजेश सैनी, दलबीर भराण, जितेन्द्र बल्हारा, मीना मकड़ौली, प्रेमलता, कृष्ण घणघस समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed