Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former CM Hooda will file a defamation case against the President of Wrestling Association

Haryana: कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर मानहानि का केस करेंगे पूर्व CM हुड्डा, पहलवानों के आरोपों की जांच की मांग

Mon, 23 Jan 2023 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 01:25 AM IST
सार

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ी देश की शान है, उन्हें हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। वे रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन
Former CM Hooda will file a defamation case against the President of Wrestling Association
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलवानों की ओर से कुश्ती संघ अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अध्यक्ष ने बेवजह उनका व दीपेंद्र का नाम पूरे मामले में घसीटने की कोशिश की है। इस बारे में वकीलों से सलाह लेकर कुश्ती संघ अध्यक्ष पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

विज्ञापन


यह कहना है पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने रोहतक में कई सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं। उन्हें न्याय हर हाल में मिलना चाहिए। हरियाणा के खेल मंत्री पर लगे आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके लिए खेल मंत्री का अपने पद से इस्तीफा देना जरूरी है। वर्ष 2024 चुनाव के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा में मिला ऐतिहासिक समर्थन जनता के मूड को बताता है। जनता बीजेपी और जेजेपी को पटकनी देने के लिए कमर कस चुकी है। जनता के सामने समस्याओं का अंबार लगा है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ता अपराध, नशा समेत अनेक मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच में जाएगी। निश्चित तौर पर कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा।

गन्ना किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांग माननी चाहिए। किसान 450 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग कर रहे हैं। सरकार को कम से कम हरियाणा के किसानों को पंजाब के समान रेट तो देना ही चाहिए। कांग्रेस शासन में गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई थी। भाजपा कार्यकाल में यह सिर्फ 17 प्रतिशत है।

ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को चुने हुए प्रतिनिधियों पर भरोसा कर उन्हें गांव के विकास कार्य कराने का मौका देना चाहिए। सरकार अड़ियल रवैया छोड़कर सरपंचों को ई-टेंडरिंग के जंजाल से छुटकारा दे।


कांग्रेस के हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम के बारे में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 25 जनवरी को पार्टी की बैठक होने जा रही है। हरियाणा कांग्रेस इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारत जोड़ो यात्रा की तरह इस कार्यक्रम को भी हरियाणा में ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री संत कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed