{"_id":"669a29dcb2553b609604d7af","slug":"former-cm-hooda-reply-to-amit-shah-bjp-in-trouble-due-to-haryana-maange-hisaab-campaign-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हुड्डा का अमित शाह को जवाब: हरियाणा मांगे हिसाब अभियान से भाजपा मुश्किल में, कांग्रेस बहस को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हुड्डा का अमित शाह को जवाब: हरियाणा मांगे हिसाब अभियान से भाजपा मुश्किल में, कांग्रेस बहस को तैयार
Fri, 19 Jul 2024 02:24 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:24 PM IST
सार
हरियाणा में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इस कड़ी में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने अमित शाह के बयान पर पटलवार किया है। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाने हुए कहा कि भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
हरियामा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान से भाजपा परेशानी में है। क्योंकि भाजपा ने काम कराए ही नहीं, इसलिए कोई जवाब नहीं है। इतना ही नहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महेंद्रगढ़ की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मंच से कांग्रेस से हिसाब मांगा था। केंद्रीय मंत्री को यह पता करना चाहिए था कि यह यूनिवर्सिटी किसके कार्यकाल में बनी, किसने नींव रखी थी। हुड्डा शुक्रवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि विकास मतलब शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, नौकरियां व निवेश है। भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में कोई कदम नहीं उठाया। उल्टा महम में मंजूर हवाई अड्डा व सोनीपत में मंजूर रेल कोच फैक्टरी यूपी भेज दी। कोई मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया। जबकि कांग्रेस ने एक मेडिकल कॉलेज व 12 विवि बनाए थे। रोहतक में गांधी कैंप के बीचोंबीच से रेलवे लाइन को कांग्रेस बाहर लेकर जाना चाहती थी, लेकिन भाजपा ने बाहर नहीं जाने दिया। अगर लाइन बाहर चली जाती तो शहर का नक्शा बदल जाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में मानेसर, फरीदाबाद व रोहतक में आईएमटी बनाई, जिससे नए-नए उद्योग लगे। मानसेर में जापान ने 70 प्रतिशत निवेश किया था।
विज्ञापन
अग्निवीर योजना युवाओं के साथ धोखा, 2026 में नहीं रहेगी भाजपा
एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। भाजपा सरकार युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कह रही है। इसे 2026 में लागू करेगी, लेकिन जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्हाेंने 26 सैन्य अधिकारियों से बात की है। हर किसी का कहना है कि अग्निवीर योजना सेना के हित में भी नहीं है।
विज्ञापन
आप से नहीं था प्रदेश में गठबंधन, चढ़ूनी पहले से इनेलो के साथ
आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर था। प्रदेश में कांग्रेस का गठबंधन नहीं था। न ही गठबंधन पर कोई बातचीत हुई। दूसरा, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहले से इनेलो के साथ है।
राव दानसिंह का पुराना केस, ईडी अपना काम कर रही
महेंद्रगढ़ में कांग्रेस विधायक राव दानसिंह के आवास पर ईडी की जांच के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुराना केस है। ईडी अपना काम कर रही है।