{"_id":"6852cc4dfe73c8737e000179","slug":"former-cm-hooda-aunt-passes-away-at-the-age-of-103-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पूर्व सीएम हुड्डा की चाची का निधन, 103 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पूर्व सीएम हुड्डा की चाची का निधन, 103 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Wed, 18 Jun 2025 07:55 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:55 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चाची सुप्रभा देवी का बुधवार को निधन हो गया। वे 103 वर्ष की थीं। सुप्रभा देवी लंबे समय से आयु-संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
विज्ञापन
सुप्रभा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चाची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चाची सुप्रभा देवी का बुधवार को निधन हो गया। वे 103 वर्ष की थीं। सुप्रभा देवी लंबे समय से आयु-संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्होंने अपने निवास स्थान गुरुग्राम पर आज अंतिम सांस ली। उनके निधन से हुड्डा परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी चाची को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सीएम ने जानकारी दी कि सुप्रभा देवी की अंतिम रस्में और श्राद्ध कार्यक्रम 22 जून रविवार को गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे मारुति रोड, गुरुग्राम स्थित नॉटिंग हिल बैंक्विट हॉल में होगा। वहीं, श्रद्धांजलि सभा में काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन