फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former cm Bhupinder Hooda press conference student suicide case in Loharu

Rohtak: लोहारू प्रकरण की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के जज से कराई जाए, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने की मांग

Mon, 06 Jan 2025 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 03:32 PM IST
सार

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर हालत बेहद गंभीर है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने तो किसानों के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया है। केंद्र सरकार किसानों को बातचीत के लिए बुलाए, ताकि पूरे मामले में कोई समाधान निकल सके।

विज्ञापन
Former cm Bhupinder Hooda press conference student suicide case in Loharu
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांग की है कि लोहारू में छात्रा आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाई जाए। सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। वे सोमवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रकरण में पुलिस ने कांग्रेस के विधायक राजबीर सिंह से पूछताछ की है।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर हालत बेहद गंभीर है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने तो किसानों के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया है। केंद्र सरकार किसानों को बातचीत के लिए बुलाए, ताकि पूरे मामले में कोई समाधान निकल सके। उन्होंने कहा कि किसान बिना ट्रैक्टर-ट्राली के आने को तैयार हैं, लेकिन केंद्र सरकार दिल्ली नहीं आने दे रही है। इस तरह लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। निकाय चुनाव के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस मेयर का चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी, इसका फैसला हो चुका है। जल्द पार्टी की तरफ से आवेदन मांगे जाएंगे। पार्षद चुनाव चिन्ह पर लड़े जाएंगे या नहीं, इसका होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed