{"_id":"57d816184f1c1b932cd48234","slug":"former-chief-minister-rohtak-haryana-bhupendra-hudda-bjp-congress-bjp-government-rohrak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने हलके सांपला पहुंचे पूर्व सीएम, कहा भाजपा सरकार कहां बरत रही है भर्तियों में पारदर्शिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने हलके सांपला पहुंचे पूर्व सीएम, कहा भाजपा सरकार कहां बरत रही है भर्तियों में पारदर्शिता
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा ने हारट्रान के मैनेजर की भर्ती पर उठाए सवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचसीएस भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार के पारदर्शिता के दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सवाल उठाए हैं। हुड्डा ने कहा कि हारट्रान के मैनेजर की भर्ती को लेकर सरकार जवाब दे। इस भर्ती में कैसी पारदर्शिता बरती गई है। हुड्डा मंगलवार को अपने हलके सांपला कस्बे में सिरसा वाली मंदिर पर आयोजित भंडारे में शिरकत करने पहुंचे थे।
हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान एचपीएससी ने पारदर्शिता से काम किया था। सरकार अब एचसीएस भर्ती में पारदर्शिता का दावा कर रही है। जबकि हारट्रान के मैनेजर की भर्ती सवालों के घेरे में है। इसलिए सरकार बताए कि इसमें क्या पारदर्शिता बरती गई है। जींद रैली में उनके ऊपर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि इस सरकार का काम सिर्फ आरोप लगाना है। सरकार पूरी तरह से विफ है। किसान बरबादी के कगार पर पहुंच गया है। व्यापारी, कर्मचारी और गरीब आदमी परेशान है। लोगों ने बडे़ ही शौक से सरकार बनाई थी, लेकिन 154 वायदों में से सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। वहीं, मय्यड़ और महम में जाट आरक्षण को लेकर चल रही रैली और पंचायत के सवाल पर पूर्व सीएम चुप्पी साध गए। उन्होंने धार्मिक स्थल पर हॉल बनाने के लिए 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक बी. बी. बत्तरा, मास्टर जोगेंद्र कोच, प्रवीन कोच, पूर्व सरपंच बबलू गढ़ी, पूर्व सरपंच राजेंद्र कुलताना, पूर्व सरपंच भूप दलाल, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक प्रधान रामनिवास, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन रूप सिंह, बलजीत, प्रमोद रोहज, विनोद चुलाना, भगवानी देवी और सुरेश नंबरदार मौजूद रहे।