{"_id":"6861a6df1b98aac1f2097173","slug":"forest-department-will-distribute-30-thousand-free-plants-campaign-will-start-from-july-1-rohtak-news-c-17-roh1020-681560-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वन विभाग बांटेगा 30 हजार फ्री पौधे, एक जुलाई से अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वन विभाग बांटेगा 30 हजार फ्री पौधे, एक जुलाई से अभियान शुरू
Mon, 30 Jun 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
सांपला। पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग की ओर से सांपला नर्सरी में करीब 55 हजार पौधे तैयार किए हैं। इसमें से 30 हजार पौधे वन विभाग निशुल्क वितरण करेगा। क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग की ओर से 30 हजार रुपये के निशुल्क पौधे वितरण किए जाएंगे। वहीं, क्षेत्र की ओर से वन विभाग अपनी भूमि पर 45 हजार पौधे लगाएगा। इसमें पौधे जल शक्ति, पौधगिरी, एक पेड़ मां नाम के तहत गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को पौधे दिए जाएगे।
ऐसे तैयार किए जाते हैं पौधे
सरकार की ओर से बीज के पैकेट आते हैं। छोटी थैली में केंचुआ खाद को डालकर उसमें बीज को डाल देते हैं। इसके बाद जैसे ही बीज अंकुरित हो जाता है। छोटी थैली से निकालकर बड़ी थैली में डाल दिया जाता है। बीज को अंकुरित होने में 5 से 7 दिन का वक्त लगता है। इसके अलावा गुलाब, शीशम सहित अन्य पौधों की कलम लगाई जाती है। इसके बाद कुछ ही समय बाद अंकुरित होने पर इसे अलग-अलग थैलियों में डाला जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वन विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के पौधे एक जुलाई से निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इलाके में 45 हजार पौधे जिले में लगाने का लक्ष्य रखा है। 30 हजार पौधे निशुल्क व करीब 10 हजार पौधे वन विभाग की ओर से लगाया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अगले माह बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। हर व्यक्ति अपने परिवार में होने वाले छोटे-बड़े समारोह में पौधे अवश्य लगाए और इसकी देखभाल की शपथ ले। इससे पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। इसका लाभ सभी को मिलेगा।
विज्ञापन
अनिल कुमार, इंचार्ज, वन विभाग, सांपला।