फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For the possession of the land, the father and son were first hit by a car, then beaten with sticks and rods.

जमीन पर कब्जे के लिए पहले पिता-पुत्र को कार से मारी टक्कर, फिर राड व डंडों से पीटा

Sat, 17 Sep 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
For the possession of the land, the father and son were first hit by a car, then beaten with sticks and rods.
रोहतक। जिले के गांव मोखरा में जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में पिता-पुत्र को कार से टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद रॉड व डंडों से हमला करके घायल कर दिया। उनको पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि मोखरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। झगड़े में घायल गांव के युवक 17 वर्षीय हिमांशु व 60 वर्षीय सुरेंद्र को पीजीआई लाया गया है। बहुअकबरपुर थाने से पुलिस पीजीआई पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। घायलों का कहना है कि जमीन को लेकर काफी समय से विवाद है। सुबह हिमांशु पिता सुरेंद्र के साथ बाइक पर जा रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने कार से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गली में गिर गए। इससे उनके पैरों पर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने डंडों व रॉड से हमला कर किया। किसी तरह ग्रामीणों ने बीचबचाव कराया। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed