फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For Saharanpur... Six vehicles collided in fog, youth died, 10 people injured

Rohtak News: सहारनपुर के लिए... कोहरे में टकराए छह वाहन, युवक की मौत, 10 लोग घायल

Thu, 19 Dec 2024 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
For Saharanpur... Six vehicles collided in fog, youth died, 10 people injured
18सीटीके20... जलेबी चौक पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। संवाद
रोहतक। स्मॉग के बाद अब कोहरा छा जाते ही एक बार फिर सड़क हादसे होने लगे हैं। कोहरे के चलते बुधवार को 30 मीटर की दृश्यता में हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। दिल्ली-हिसार हाईवे पर एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकराने से 10 लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

गनीमत रही, किसी को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। लाखनमाजरा क्षेत्र में बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे पर बुधवार को शहर के बाहर जलेबी चौक के पास ट्रैक्टर व स्कूल बस में टक्कर हो गई। इसी दौरान ट्रक व टाटा 407 गाड़ी भी आकर क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गई। एक के बाद कर एक चार वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में 10 से अधिक लोग चोटिल हो गए। गनीमत रही कि किसी को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। पीड़ितों की ओर से शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर निवासी युवक अफरम बुधवार को बैंसी गांव से बाइक से दूध लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में युवक की निजी बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन की शिकायत पर लाखनमाजरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बैंसी निवासी शामी ने कहा कि उसने बैंसी निवासी अजय का अमरूदों के बाग का ठेके पर लिया हुआ है। यहीं उसका भांजा अफरम भी रहता है। वह बाइक से दूध लेने गया था। लौटते हुए लाखनमाजरा से महम रोड कच्चे रास्ते पर निजी बस चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में अफरम की मौके पर ही मौत हो गई।


------

कोहरे में वाहन चालक बरतें यह सावधानी
- कोहरा के कारण धुंध हो जाती है, ऐसे में धीमी गति से गाड़ी चलाएं।
- दूसरे वाहनों से 40 से 50 मीटर की दूरी रखें।
- अचानक ब्रेक न लगाएं, इससे कोहरे में कार फिसलने का खतरा हो जाता है।
- कोहरे में हेडलाइट-डिपर और फाॅग लाइट का का इस्तेमाल करें
- टायर, ब्रेक और वाइपर समेत जांच करके ही घर से चलें।
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें।
- गाड़ियों में रिफ्लेक्टर टेप लगानी जरूरी है।

-----------------
ये हैं शहर के मुख्य ब्लैक स्पॉट
जींद रोड, जींद बाईपास, बहु अकबरपुर मोड़, बेरी रोड, जलेबी चौक और हिसार-दिल्ली रोड, मायना रोड, एक रुपया चौक, 152 डी हाईवे, महम, नांदल भवन व सांपला रोड समेत 20 से अधिक स्थान ऐसे हैं, जहां कोहरे में हादसा होने की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed