{"_id":"69bdb444b3104e7fff02b35a","slug":"for-farrukhabad-truck-hits-young-man-crossing-the-road-death-rohtak-news-c-17-roh1019-826784-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फर्रुखाबाद के लिए...ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फर्रुखाबाद के लिए...ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
- सांपला के नजदीक हुआ हादसा, फर्रुखाबाद निवासी सोनपाल फैक्टरी में करते थे काम
रोहतक। दिल्ली-रोहतक रोड पर सांपला के नजदीक वीरवार शाम सड़क पार कर रहे यूपी के फर्रुखाबाद निवासी सोमपाल को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। इस संबंध में सांपला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फर्रुखाबाद जिले के गांव दुन्दहा निवासी सोनू ने बताया कि वे चार भाई हैं। दूसरे नंबर का भाई सोनपाल (25) परिवार सहित सांपला में रहता था और फैक्टरी में काम करता था।
शाम करीब आठ बजे पता चला कि सोनपाल सड़क पार कर रहे थे। दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे सोनपाल सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।