फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For Charkhi Dadri and Gurugram: Truck hits car, driver dies

चरखी दादरी व गुरुग्राम के लिए : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत

Wed, 01 May 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 01 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
For Charkhi Dadri and Gurugram: Truck hits car, driver dies
झज्जर। तलाव गांव के बस अड्डा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसमें चालक की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चरखीदादरी के ईमलोटा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका छोटा भाई गुरुग्राम में निजी कंपनी में एरिया ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। 29 अप्रैल को वह अपनी ड्यूटी करके शाम के समय उसके पास पुलिस लाइन झज्जर में उसके क्वार्टर पर आया था। उसके बाद उसका भाई प्रदीप अपनी कार और वह तथा उसके पिता अपनी गाड़ी से गांव इमलोटा के लिए चल पड़े। उसके भाई प्रदीप कुमार अपनी गाड़ी में आगे चल रहा था। वह झज्जर-ग्वालीशन रोड पर गांव तलाव बस अड्डा पर पहुंचे तो दादरी की तरफ से एक ट्रक चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार व गफलत लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके भाई की गाड़ी को टक्कर मार दी। ट्रक चालक टक्कर मारकर उसके भाई की कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। उसने अपने भाई को संभाला तो उसका भाई गाड़ी में फंसा हुआ था। उसने राहगीरों की मदद से प्रदीप को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed