फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Food market will be built in old ITI on the lines of Gandhi Nagar

Rohtak News: गांधी नगर की तर्ज पर पुरानी आईटीआई में फूड मार्केट बनेगी

Fri, 19 May 2023 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Food market will be built in old ITI on the lines of Gandhi Nagar
रोहतक। नगर निगम की तरफ से पुरानी आईटीआई मैदान में एक करोड़ की लागत से गांधी नगर की तर्ज पर आधुनिक फूड मार्केट बनाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। प्रदेश में चार तो देश में 100 आधुनिक फूड मार्केट बननी हैं, जिनका बजट केंद्र सरकार देगी। गुजरात की राजधानी गांधी नगर में विशेष जोन में अलग से फूड मार्केट बना रखी है, जहां हेल्दी फूड की 200 से ज्यादा दुकानें हैं। इसके लिए दुकानदारों ने अस्थायी निर्माण कर रखा है। ऐसे में शहर के अंदर कहीं भी रेहड़ी व फड़ी नहीं लगाई जाती। उसी तर्ज पर केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय की तर्ज पर देश में 100 हेल्दी फूड मार्केट बनाई जा रही हैं। इसमें हरियाणा में चार मार्केट बनेंगी। अब तक रोहतक की तरफ से प्रस्ताव चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

निगम के स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफिसर जगदीश चंद्र ने बताया कि कारोना काल से पहले शहर में 3755 पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर थे, लेकिन कोरोना के दौरान काम धंधे बंद हो गए। इसके चलते उत्तर प्रदेश और बिहार से आए ज्यादातर लोग वापस चले गए। ऐसे में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर की संख्या एक हजार से कम रह गई। अब निगम ने एक से 15 मई तक वार्ड वाइज सर्वे किया है, जिसमें 700 नए स्ट्रीट वेंडर मिले हैं। इस तरह पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर की संख्या 1500 के करीब हो जाएगी। अब निगम पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर के लिए पुरानी आईटीआई मैदान में हेल्दी फूड मार्केट बनाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार एक करोड़ रुपये का बजट देगी। 11 जोन में 2 हजार वेंडर को समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां बनाई हैं स्ट्रीट वेंडिंग जोन
-पुरानी आईटीआई में जोन नंबर एक व दो।
-पुराना बस स्टैंड।
- गांधी कैंप।
- शिवाजी काॅलोनी।
-सेक्टर एक, दो, तीन मार्केट
- नया बस स्टैंड।
- केंद्रीय विद्यालय के नजदीक दो जोन की एनओसी अभी बाकी है।

नगर निगम की ओर से पुरानी आईटीआई मैदान में आधुनिक फूड मार्केट बनाई जाएगी। इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट केंद्र सरकार देगी। निगम मार्केट में पानी, बिजली, सीवर व सफाई की व्यवस्था करवाएगा। प्रदेश से अभी रोहतक से ही प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम

जनता दरबार में बिफरा रेहड़ी संचालक, बोला- सीनियर डिप्टी मेयर का नाम लेकर धमका रहा युवक
वीरवार को नगर निगम में लगे जनता दरबार में गोहाना अड्डा निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी के साथ पहुंचा। मेयर मनमोहन गोयल व आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा को बताया कि गोहाना अड्डे पर उसकी ही रेहड़ी हटाई गई है। एक युवक सीनियर डिप्टी मेयर का नाम लेकर खोखा लगाए हुए है। उसका खोखा क्यों नहीं हटाया जा रहा। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने कहा कि सबकी रेहड़ी व खोखे हटेंगी। किसी से भेदभाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed