{"_id":"692e05a8af7e2d00d90f1bef","slug":"following-the-death-of-a-national-basketball-player-a-campaign-to-remove-dilapidated-equipment-has-begun-rohtak-news-c-17-roh1020-771185-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के बाद जर्जर उपकरणों को हटाने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के बाद जर्जर उपकरणों को हटाने का अभियान शुरू
Tue, 02 Dec 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
41....रोहतक के छोटू राम स्टेडियम में जर्जर हालत में खड़े बास्केटबॉल पोल को काटता कर्मचारी। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। लाखनमाजरा के राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी के सीने पर जर्जर पोल गिरने से हुई मौत के बाद जिला खेल विभाग हरकत में आ गया है। 26 नवंबर को हुई घटना के बाद अब खेल विभाग ने घटना से सबक लेते हुए जिले के सभी खेल मैदानों पर जर्जर उपकरणों की जांच शुरू कर दी। कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी सुदेश ने सभी कोचों को मैदानों के निरीक्षण के लिए फील्ड में उतार दिया है।
राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत ने खेल परिसर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके तत्काल बाद खेल विभाग एक्शन मोड में है और जिले के खेल मैदानों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गया है।
कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ने सभी कोचों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें हिदायत दी गई हैं कि वे जिले के सभी खेल मैदानों का गहन निरीक्षण करें और खराब या जर्जर हालत में पड़े सभी खेल उपकरणों को तुरंत हटा दें।
विज्ञापन
विभाग के कर्मचारियों ने पिछले एक-दो दिन में छोटूराम स्टेडियम, बोहर और अन्य जगहों से कई जर्जर पोल समेत अन्य उपकरणों को हटा दिया है। विभाग ने स्कूल व कॉलेजों में चल रही खेल नर्सरी के प्राचार्यों को भी पत्र भेजा है कि वे अपने परिसर में मौजूद सभी खेल उपकरणों की जांच सुनिश्चित करें।
कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा मानकों को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जितने भी जर्जर उपकरण हैं, उन्हें जल्द हटाया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।