फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fogery case gujrat police rohtak

धोखाधड़ी के मामले में महिला को गिरफ्तार करने गुजरात पुलिस पहुंची रोहतक

Mon, 13 Jul 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 13 Jul 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के एक मामले में रविवार को गुजरात पुलिस ने स्थानीय सीआईडी की मदद से प्रेमनगर में छापेमारी की।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस यहां एक महिला क ो गिरफ्तार करने आई थी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच इंचार्ज एलडी वाघेला के नेतृृत्व में पहुंची टीम ने नया बस स्टैंड स्थित इनेलो पार्टी ऑफिस में डेरा डालकर प्रेमनगर में छापा मारा। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में आरोपी महिला पुलिस के हाथ नहीं लगी।


परिजनों ने बताया कि महिला की ससुराल पंचकूला में है। अब पुलिस पंचकूला में छापेमार कार्रवाई करेगी। इससे पहले पुलिस पलवल में एक अन्य आरोपी के यहां छापा मारेगी। फिलहाल गुजरात पुलिस की टीम पलवल के लिए रवाना हुई है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई की। पुलिस उसे साथ लेकर आई थी। दरअसल शिमला स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय का एक सेंटर अहमदाबाद में है। क ई महीने पहले यहां परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान सेंटर से फर्जी डिग्री बनाने का मामला सामने आया था। यहां प्रेमनगर निवासी महिला परीक्षा नियंत्रक थी। अहमदाबाद पुलिस ने जांच के बाद कई आरोपियों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं मेें केस दर्ज किया था। इसी मामले में संबंधित महिला पर भी केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed