{"_id":"673bb0de9703cee7f40bed39","slug":"fog-and-smog-slowed-down-the-speed-of-vehicles-visibility-remained-up-to-20-meters-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-115641-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कोहरे और स्मॉग से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, दृश्यता 20 मीटर तक रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कोहरे और स्मॉग से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, दृश्यता 20 मीटर तक रही
Tue, 19 Nov 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोहरे और स्माॅग से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सोमवार को शहर के आसपास के क्षेत्र में दिन भर कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते दृश्यता करीब 20 मीटर रही।
वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार रात से ही कोहरे व स्मॉग ने दस्तक देनी शुरू कर दी थी, जिसके चलते सोमवार को सुबह के समय भी कोहरा व स्मॉग रहा।
पिछले काफी दिनों से शहर व आसपास के क्षेत्र में कोहरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर व आसपास के इलाके में दिनभर कोहरा छाया रहा। वहीं सोमवार को भी कोहरे के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों से पड़ रहे कोहरे के चलते लोगों को सर्दी का अहसास भी होने लगा। रविवार को दिनभर धूप नहीं निकली तो सोमवार के दिन थोड़ी देर के लिए सूर्य देव के दर्शन हुए। वहीं, कोहरे के चलते सुबह के समय व रात के समय में वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन रेंग-रेंगकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।