फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   foetus was found in mutilated condition outside Vice Chancellor office in Rohtak

Rohtak: कुलपति कार्यालय के बाहर क्षतविक्षत हालत में मिला भ्रूण, कुत्ते ने मांस के लोथड़े को नोचा

Sun, 01 Dec 2024 12:17 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 01 Dec 2024 12:17 PM IST
सार

रोहतक में कुलपति कार्यालय के बाहर कुत्ते मांस के लौथड़े का नोच रहे थे। सड़क से गुजरते राहगीरों ने यह देख कर कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं भागे। इस मामले की सूचना राहगीरों ने पीजीआई थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन
foetus was found in mutilated condition outside Vice Chancellor office in Rohtak
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के बाहर रविवार को नवजात शिशु (विकसित भ्रूण) का शव क्षतविक्षत हालत में मिला है। इसके निचले हिस्से को कुत्ते नोच चुके हैं। राहगीरों ने भ्रूण की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 9 बजे कुलपति कार्यालय के बाहर कुत्ते मांस के लौथड़े का नोच रहे थे। सड़क से गुजरते राहगीरों ने यह देख कर कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं भागे। इस मामले की सूचना राहगीरों ने पीजीआई थाना पुलिस को दी। इसके बाद पीजीआई थाना प्रभारी रतन लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात शिशु (पूर्ण विकसित भ्रूण) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया। 
विज्ञापन


पीजीआई थाना प्रभारी रतन लाल ने बताया कि भ्रूण के बारे में सूचना मिली थी। इसके चलते टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद ही भ्रूण के लड़की या लड़के का होने की पुष्टि हो पाएगी। इसके बाद ही जांच आगे बढ़ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed