फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Focus on Rohtak, Hisar and Sirsa, rally of Modi or Shah possible

Rohtak News: रोहतक, हिसार और सिरसा पर फोकस, मोदी या शाह की रैली संभव

Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Focus on Rohtak, Hisar and Sirsa, rally of Modi or Shah possible
रोहतक। लोकसभा चुनाव में नामांकन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमित शाह की रोहतक, हिसार या सिरसा में रैली हो सकती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में पार्टी की प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। इसमें केंद्रीय नेताओं की रैलियों का समय और स्थान तय करने के लिए मंथन हुआ। साथ ही अब तक 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 45 में हुई विजय संकल्प रैलियों की समीक्षा की गई। संभावना है कि छह मई को नामांकन होते ही पार्टी रैलियों की फाइनल सूची जारी करेगी।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया, लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सुभाष बराला, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व अर्चना गुप्ता के साथ करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की गई। साथ में रणनीति बनाई गई कि आगामी रैली व कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन कैसे किया जाए। बैठक में चुनाव प्रभारी ने विजय संकल्प रैलियों के संबंध में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्रीय नेताओं की रैलियों के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बुधवार को ही हरियाणा में लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा उप चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की केन्द्रीय नेतृत्व ने लिस्ट जारी की है। किस नेता की किस लोकसभा क्षेत्र में रैलियां कराई जाए इस विषय पर भी मंथन हुआ। पार्टी का रोहतक, हिसार और सिरसा की सीट पर विशेष फोकस है। यहां पर प्रधानमंत्री मोदी या गृहमंत्री अमित शाह की रैली हो सकती हैं। साथ ही एक बड़ी रैली जींद में भी कराने पर चर्चा चली, क्योंकि जींद जिला तीन लोकसभा क्षेत्र सोनीपत, हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र में बंटा हुआ है। हालांकि अंतिम फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं स्टार प्रचारक :
प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी एवं सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी सहित केंद्रीय और प्रदेश के 40 नेताओं के नाम है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि 45 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैलियां हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed