{"_id":"682a3a36b48efc886906c0a7","slug":"flood-prevention-work-started-rs-2527-crore-will-be-spent-rohtak-news-c-195-1-jjr1003-121908-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाढ़ से बचाव के कार्य शुरू, 25.27 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाढ़ से बचाव के कार्य शुरू, 25.27 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Mon, 19 May 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 19 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से बाढ़ से बचाव के लिए कार्य शुरू कर दिए गए हैं। कुल 25 कार्यों में 17 काम शुरू कर दिए गए हैं जबकि आठ कार्यों के रेट पास होने बाकी हैं। बाढ़ से बचाव कार्य पर 25.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिले में बारिश के दिनों में आम लोगों व किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए मानसून आने से पहले सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से बाढ़ से बचाव के कार्यों को पूरा कराया जा रहा है।
विभाग की तरफ से शार्ट टर्म के 25 कायों को 30 जून तक पूरा कराया जाएगा। इसमें से 17 कार्यों को शुरू कराया जा चुका है जबकि बचे हुए आठ कार्यों को रेट पास होने के बाद शुरू किया जाएगा। बचे हुए आठ कार्यों के एग्रीमेंट के लिए एजेंसियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
जल्द ही इन आठ कार्यों का शुरू कर दिया जाएगा। वहीं 30 जून तक बाढ़ राहत के सभी कार्यों को पूरा किए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों व किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इन गांवों में होंगे बचाव कार्य
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से जिले में 25 कार्यों को 25.27 करोड़ की लागत से पूरा कराया जाएगा। इनमें गांव बाबेपुर में 90 लाख रुपये, गांव पटासनी में 92 लाख रुपये, गांव सलौधा में 95 लाख रुपये, गांव खुड्डन में 160 लाख रुपये, गांव जरदकपुर में 240 लाख रुपये, गांव अच्छेज में 114 लाख रुपये, गांव मुंदसा में 47 लाख रुपये, गांव मातनहेल में 80 लाख रुपये, गांव बंबूलिया में 183 लाख रुपये, गांव खातीवास में 50 लाख रुपये, गांव अकहेडी मदनपुर में 7 लाख रुपये, गांव गुरावड़ा में 59 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से सभी कार्य 30 जून तक पूरा कराया जाएगा।
वर्जन
जिले में बाढ़ से बचाव के लिए कार्य शुरू करा दिए गए हैं। 25 में से 17 कार्यों को शुरू किया जा चुका है। आठ कार्यों को रेट पास होने के बाद शुरू किया जाएगा। इसके एग्रीमेंट के लिए एजेंसियों को लिखा गया है। 25.27 करोड़ रुपये की लागत से सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। सभी शार्ट टर्म कार्य हैं और 30 जून तक पूरे किए जाने हैं।-सतीश कुमार जनावा, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, झज्जर