फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Flaws of the electricity corporation, citizens drenched in sweat

Rohtak News: खामियां बिजली निगम की, पसीने से तरबतर शहरवासी

Sun, 15 Jun 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 15 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Flaws of the electricity corporation, citizens drenched in sweat
14सीटीके23...मॉडल टाउन पांवर हाउस में पांवर ट्रांसफॉर्मर के रेडिएटर को ठंडा करने के लिए पानी डा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भीषण गर्मी में बिजली निगम की खामियों के कारण शहरवासी पसीने से तरबतर हैं। निगम की समय रहते सही योजना नहीं बनने से शहर में बिजली समस्या गहराई हुई है। कई कॉलोनियों में पुराने तार और ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। बिजली का लोड कम करने के लिए भी निगम ने कोई योजना तैयार नहीं की।
हालत यह है कि शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाले 400 केवी रिटौली-कबूलपुर स्टेशन की बिजली सप्लाई तक प्रभावित हो रही है, यह चिंताजनक है।
गर्मी में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। गर्मी से राहत के लिए लोग एसी, कूलर व पंखों का सहारा लेने को विवश हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ गई है। निगम ने गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से बेहतर इंतजाम नहीं किए।
विज्ञापन

मई 2024 में प्रस्तावित 157 करोड़ रुपये की लागत की बिजली पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीडीएस) का कार्य अभी तक चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी को 18 माह में काम करने का टेंडर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की लचर व्यवस्था के कारण गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत व लोड की समस्या बढ़ गई है। इस कारण फॉल्ट व शिकायतें भी बढ़ गई हैं। आए दिन तार जलने व ट्रांसफॉर्मर फुंकने के मामले सामने आ रहे हैं। यहीं नहीं, 400 केवी मुख्य लाइन स्टेशन तक ओवरलोड हो गया।
इस स्टेशन से 200 केवी पावर हाउस, 132 केवी सब स्टेशन, 33 केवी सब स्टेशन व 11 केवी फीडरों पर सप्लाई होती है। बिजली निगम के अनुसार, 12 जून को रिटौली-कबुलपुर स्टेशन ओवरलोड होने से पूरे शहर में एक से तीन घंटे तक अघोषित कट लगे थे। यह बिजली लोड कम करने व फाॅल्ट रोकने के लिए लगाए गए।
---------

शुक्रवार रात के बाद 350 शिकायतें आईं
बिजली निगम के सुविधा केंद्र में शुक्रवार रात के बाद से करीब 350 शिकायतें आईं है। इस मुख्य कारण शुक्रवार देर शाम हवा चलने से ओवरलोड नहीं बढ़ा और शिकायतें कम आईं। हालांकि, शनिवार दोपहर हरी सिंह कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से तार में आग लगने की शिकायत मिली। साथ ही, मरम्मत कार्य के कारण दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घोषित कट लगे।
-------

बिजली के सभी स्टेशन नियंत्रण में हैं। लोड बढ़ने से कट लगाए जा रहे हैं। आमजन को जल्द बिजली सप्लाई देने की कोशिश की जा रही है। कई इलाकों में पुरानी लाइनें बदली जा रही हैं।
- रामिंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
-------
लगातार तीन दिन से दो-दो घंटे बिजली सप्लाई बंद हो रही है। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जाती है, लेकिन कर्मचारी कहते हैं कि ओवरलोड बढ़ रहा है। इस कारण बिजली बाधित बिल्कुल रहेगी।

- राहुल, जनता कॉलोनी।
----------
कॉलोनी में निरंतर दो से ढाई घंटे बिजली नहीं मिल रही। लोग इन्वर्टर भी प्रभावित हो रहे हैं। लाइट कम आने की समस्या है। हेल्पलाइन पर कॉल करने बाद भी देरी से बिजली आती है।
- संदीप कुमार, गीता कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed