फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Flag march taken out to conduct fair and peaceful elections

Rohtak News: निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

Thu, 03 Oct 2024 04:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Flag march taken out to conduct fair and peaceful elections
02सीटीके45..फ्लैग मार्च निकलते पुलिसकर्मी। संवाद 02सीटीके45..फ्लैग मार्च निकलते पुलिसकर्मी। संव
रोहतक। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को रोहतक पुलिस ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ मिलकर जिले के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, आरपीएफ के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने कहा कि फ्लैग मार्च का मकसद कमजोर वर्ग में असुरक्षा के भाव को दूर करना है। जिससे शांतिपूर्ण बिना किसी भय के चुनाव को संपन्न कराया जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से कानून का पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें और किसी भी तरह प्रभावित न हो। चुनाव में रोहतक पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं और किसी भी हालत में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था की स्थिती का कायम रखने, आमजन की सुरक्षा तथा शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए रोहतक पुलिस द्वारा स्थानों को चिह्नित करके नाकाबंदी की गई है। इससे अवैध शराब, नकदी, हथियार, संदिग्ध वाहनों व लोगों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed